अमेरिका के नॉर्थईस्ट और मिडवेस्ट एरिया का तापमान इतना ठंडा है कि खौलता हुआ पानी चंद सेकेंड में बर्फ बन रहा है। इसके अलावा यहां मौजूद नायग्रा फॉल्स भी पूरी तरह से बर्फ में तब्दील हो चुका है। यहां ठंड की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है।
यहां मध्य-पश्चिम और पूर्वी राज्यों में आर्कटिक वायु के विस्फोट के कारण तापमान कम हो गया था, जिससे निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इस खतरनाक ठंड की वजह से स्कूल, फ्लाइट्स और यातायात पूरी तरह से बंद है।
यहां अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर जम गई है। ऐसे में सामान्य जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उसके बाल भी सर्दी की वजह से फ्रीज हो गए हैं।
उत्तरी ध्रुव की ओर से चल रहे बर्फीले चक्रवात जिसे पोलर वोर्टेक्स कहा जा रहा है। इसकी वजह से अमेरिका के कुछ हिस्से इस वक्त दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हेयर वॉश कर के आती है, लेकिन जब तक में वह अपने वालों को अच्छे से सुखा पाए उसके बालों में बर्फ जम जाती है और महिला के बाल फ्रीज हो जाते हैं। टेलर स्कैलन ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से इस घटना का वीडियो शेयर किया था। जिसे दो दिन से भी कम समय में 2.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
अमेरिका के शिकागो में सुबह के समय तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया। शिकागो समेत पूरे उत्तरी इल्योनिस खतरनाक ठंड की चपेट में है। अनुमान के मुताबिक तापमान शून्य से 27 डिग्री तक जा सकता है जबकि हवा की ठंडक 55 डिग्री तक नीचे हो सकती है।
अमेरिका में ठंड और बर्फबारी से हालात और खराब होने की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक दे रहे हैं। यहां आगे हालात और खराब होने के आसार हैं। इलिनॉइस में ठंडी हवाएं तापमान को शून्य से 55 डिग्री तक नीचे ले जा सकती हैं। नेशनल वेदर सर्विस इसे जानलेवा बताकर चेतावनी दे रही है।
इतनी ठंड के बावजूद कुछ बहादुर लोग मजेदार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इनमें से एक है घर में पानी को खौलाकर बाहर हवा में उछालना। लोग पानी को बाहर लाकर हवा में जोर से उछालते हैं, ये पानी नीचे नहीं गिरता बल्कि हवा में बर्फ बन जम जाता है या फिर भाप बनकर उड़ जाता है।
ABC News के मुताबिक गर्म पानी को हवा में उड़ाकर बर्फ बनने वाले इस एक्सपेरिमेंट को Mpemba effect नाम दिया गया है।
कई लोगों ने ठंड की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है, आप भी देखिए वहां की ठंड का हाल...