विस्तार
आमिर खान की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी तो ध्यान है ना, हां वही जिसने 90 के दशक में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। तो उस फिल्म का वह गाना भी याद होगा जिसमें आमिर खान टल्ली होकर करिश्मा कपूर के सामने नशे में अपने प्यार का इजहार करते हैं। उसी गाने पर आज एक लड़की का डांस छाया हुआ है, माहौल भी वही है और अंदाज भी।
पिछले कई दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। हमने इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला मामला गुरुग्राम के पटौदी का है। जहां एक लड़की अपने आशिक की बेवफाई का बदला लेने के लिए डीजे लेकर सीधे उसके मोहल्ले में पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मैडम इस दौरान पूरी तरह टल्ली थीं।
इसके बाद जो हुआ वो वाकई में मजेदार था। लड़की ने बीच सड़क डीजे बजवाकर आमिर खान के ''उफ्फ क्या रात आई है.... मोहब्बत रंग लाई है।" गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान राह चलते लोग रुक रुककर लड़की को देखते रहे, लेकिन वह इस सबसे बेखबर अपनी धुन में झूमती रही। कभी कोई सा गाना बजवाती तो कभी कोई सा।
डांस करते करते ही उसने अपने जूते भी निकलवा फेंके। जानकारों के अनुसार लगभग डेढ़ घंटे तक यह वाक्या चलता रहा।