विस्तार
इंसान हो या जानवर खेलने के लिए किसी के साथ की जरुरत तो होती ही है। सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपको यकीन भी हो जाएगा। ये वीडियो इतना मजेदार जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, एक बंदर ने एक दो साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए किडनैप कर लिया कि वह उसके साथ खेल सके। वीडियो में देख सकते हैं की एक महिला बन्दर से बच्चा वापस लेने की कोशिश कर रही है लेकिन अड़ियल बन्दर बच्चा देने को तैयार नहीं है। बन्दर ने बच्चे को ऐसा पकड़ रखा है जैसे उसे कबसे जनता हो।
इस घटना का एक विडियो सामने आया है, जिसमें बंदर को बच्चे के साथ सड़क किनारे खेलते देखा जा सकता है। बंदर बच्चे के बाल से जू निकाल रहा था और खेल रहा था। वीडियो हरयाणा का बताया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना चाय हुआ है कि विदेशी मीडिया में भी इसकी चर्चा हो रही है। बच्चे को लेकर बन्दर का प्यार देखने लायक है।