Home Videos Viral Video Of Brother Forced To Issue Public Apology

बहन की विदाई पर भाई को रोना पड़ा भारी, सार्वजनिक रूप से ऐसे मांगी माफी वीडियो हुआ वायरल

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: Ayush Jha Updated Wed, 16 Oct 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

बहन की शादी पर उसकी विदाई के समय खट्टे-मीठे पलों को याद कर भावुक होकर भाई का रोना आम बात है। शादी के बाद दुल्हन की विदाई के वक्त ऐसा माहौल बन जाता है कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएं। आपने भी ऐसे माहौल देखे होंगे और शायद आप रोए भी होंगे, लेकिन रूसी गणराज्य चेचन्या में दुल्हन की विदाई से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक भाई को अपनी बहन की विदाई के वक्त रोना महंगा पड़ गया। इसके लिए उससे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई गई। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते बहन की विदाई पर भाई के रोने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर विवाद हो गया। धर्मिक नेता रमजान कदीरोव के मुताबिक, शादी में रोकर लड़के ने चेचन्या की परंपराओं का उल्लंघन किया था। परंपरा के मुताबिक, उसे बहन की शादी में जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन वो गया और वहां जाकर रो दिया। यही वजह है कि उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा गया। 
लड़के की माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इतिहासकार जेलिमखान मुसाइव के मुताबिक, 'चेचन शादियों में लोगों द्वारा अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करना सही नहीं माना जाता, चाहे वो महिला हो या पुरुष। इसलिए जब लड़के का अपनी बहन की शादी में रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इससे लोग नाराज हो गए। 
दरअसल, चेचन्या के पुरुष दुनिया में सबसे मजबूत और शक्तिशाली माने जाते हैं। यही वजह है कि शायद लड़के से माफी मंगवाई गई। हालांकि कुछ लोग इस फैसले से नाराज भी हैं, क्योंकि उनका मानना है कि बहन की विदाई के वक्त कोई भी भावुक हो जाता है। ऐसे में अगर भाई रो पड़ा तो उससे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाना सही नहीं है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

В социальных сетях и не только, возрастает волна недовольства жителей Чечни недостойным поведением некоторых людей на чеченских свадьбах. Жители выражают возмущение, требуя соблюдения традиционных устоев и призывают прекратить нарушение чеченского этикета на массовых мероприятиях. Ролики с плачущими на свадьбах мужчинами, провожающими своих сестер в день их замужества - абсолютно недопустимые явления для чеченского общества. Есть свод неписанных правил поведения на свадьбе, соблюдение которых позволяет нам сохранять свой менталитет и особую культуру. Те же кто идет поперек всех обычаев и традиций должны отвечать за свои действия и слова, чтобы такое впредь не повторялось никем и нигде на чеченских свадьбах! #Чечня#новости#свадьба#интересное#извинения

A post shared by ПРО ЧЕЧНЮ И НЕ ТОЛЬКО (@pro_chechnya) on


इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि शादियों में दुल्हन के परिवार के सदस्य की उपस्थिति या इस तरह के आयोजनों में भावनाओं का सार्वजनिक प्रदर्शन चेचन्या में कानून के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सिर्फ परंपरा के खिलाफ जाता है। इसीलिए कई लोगों ने अपराधियों पर नकेल कसने के सरकार के दृष्टिकोण की आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree