अरब की इन 5 तस्वीरों से झलकती है वहां की रईसी, तस्वीरें देख ठहर जाएंगी आपकी आंखे
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:10 AM IST
Dubai
- फोटो : social media
सऊदी अरब आज के समय में दुनिया के समृद्ध देशों में गिना जाता है एक समय पर यहां कुछ भी नहीं था। लोग बेहद सामान्य जीवन जिया करते थे, लेकिन जैसे ही वहां तेल की खोज हुई, इस देश का जैसे रंग-रूप सब बदल गया। यह देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है और हर कोई यहां जाकर नौकरी करना चाहता है। नौकरी करने के लिए बहुत से भारतीय हर वर्ष यहां जाते हैं। उस देश की बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे ही इस बात को साफ कर देती हैं कि यहां कितना पैसा है। लेकिन वहां के कुछ लोग कैसी जिंदगी जीते हैं इस बात का अंदाजा वहां की कुछ तस्वीरों से लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि यह देश कितना अमीर है। यहां के ज्यादातर लोग किसी राजा-महाराजा जैसी जिंदगी जीते हैं। यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए।
gold car
- फोटो : social media
सोने की कारें
भारत के आम लोग सस्ती से सस्ती कार खरीदने के पहले भी 100 बार सोचते हैं और यहां लोग सोने की गाड़ियों में घूमते हैं। इन लोगों के पास इतना सोना है कि इनके पास रखने की जगह नहीं होती तो ये उसे अपनी कार और यहां तक कि टॉयलेट सीट पर भी चढ़वा लेते हैं।
dubai pet
- फोटो : social media
पालतू जानवर
अगर पालतू जानवरों की बात करें तो भारत में लोग कुत्ता लेना पसंद करते हैं। लोग कोशिश करते हैं कि वो मशहूर विदेशी ब्रीड के कुत्ते खरीदें। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर पाते वो तोते से ही काम चला लेते हैं नहीं तो सड़क पर घूमने वाले किसी कुत्ते को पाल लेते हैं। लेकिन सऊदी के लोगों के पेट भी बेहद खास होते हैं। यह कुत्ते जैसे आम जानवर को पालतू बनाना पसंद नहीं करते बल्कि सीधे चीते और शेर को साथ लेकर घूमते हैं।
राजकुमार अल वलीद
- फोटो : सोशल मीडिया
सही मायने में राजकुमार
वहां के राजकुमार अल वलीद के घर में कुल 317 कमरे हैं। आप इनके सोने के सिंघासन को तो देख ही सकते हैं। भारत के कई बड़े होटलों में भी इतने कमरे नहीं होते। इस तस्वीर में इनके आस-पास की हर चीज सोने की है। बस इनको सोने के दांत लगवाना ही बाकी रह गया है। उन्होंने $4.8 मिलयन की एक डुकाटी बाइक भी खरीदी थी जिसमें हर जगह हीरे लगे हुए थे।
dubai starbucks
- फोटो : social media
इस देश की पुलिस भी आपको लम्बोर्गिनी में अरेस्ट करने आती है। ऐसे में भला कौन अरेस्ट नहीं होना चाहेगा? अब इसके स्टारबक्स को ही ले लें। भारत में कई दोस्त स्टारबक्स पर मिलने की बात करते हैं और फिर इकठ्ठा होकर उसके बाहर बिकने वाली चाय पीते हैं। यहां का स्टारबक्स भी किसी महल से कम नहीं लगता है। जिन लोगों के पास महल नहीं है वो कम से कम कॉफी पीने के बहाने ही महल में रहने वाली फीलिंग ले सकते हैं।
lawn tenis in dubai
- फोटो : social media
पर्सनल लॉन टेनिस कोर्ट
भारत के बच्चे हर शाम आपको गलियों में खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा वो खेलें भी कहां, मैदान तो धीरे-धीरे गायब होते जा रहे हैं। लोगों के रहने के लिए ही जगह नहीं है। लेकिन यहां लोग जमीन से कई सौ फीट ऊपर अपने लिए मैदान बनवा लेते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वहां के लोग कितने मजे में हैं। ऐसा सोचने से पहले एक बार वहां के अजीबो-गरीब कानून की याद कर लीजिए, आपको ऐसा लगेगा जैसे आप स्वर्ग में हैं।