Home Omg Oh Teri Ki Bizarre Did You Know The Facts About World

सन् 1948 में पाकिस्तान के नोट भी RBI में ही छपते थे!!!

Updated Mon, 05 Sep 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
BeFunky Collagecde
BeFunky Collagecde
विज्ञापन

विस्तार

जितनी बड़ी दुनिया है उतनी ही रंग-बिरंगी है। वैसे दुनिया के बारे में जितना भी आप जानते होंगे वो बहुत कम ही होगा। दुनिया में कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनके बारे में सुनकर या जिन्हें देखकर यकीन नहीं होता है। पूरा विश्व अपने आप में कई ऐसे तथ्यों को समाहित किये हुए है जो हमने न देखा होगा न सुना होगा। तो चलिए कुछ ऐसे ही तथ्यों को विश्लेषित करते हैं जिनको जानकर आप अभिभूत महसूस करेंगे। कुछ ज़्यादा ही हिंदी तो नहीं बोल दिये। ;-) कोई बात नहीं अब जो बताने जा रहे हैं उस पर ध्यान दीजिए।
1. 1948 में पाकिस्तान के पास सुविधाओं का अभाव था इसलिए उस समय RBI ने पाकिस्तान के लिए नोट जारी किये थे। (पता था आपको?) ;-)
pakistan-currency
2. 2011 में अम्मी डेविसन नामक महिला ने $10000 में एक खाली फोटो फ्रेम खरीदा, सभी लोग इस बात को लेकर अचंभित रह गए कि ऐसा उस महिला ने क्यों किया। (पैसे ज़्यादा हो गये होंगे) ;-)
photo-frames
3. क्या आप जानते हैं की सद्दाम हुसैन जो पूरे विश्व में अपनी क्रुरता के लिए प्रसिद्ध था, उसने प्रेम जैसे विषय पर "zabiba and the king" नामक किताब भी लिखी थी। (क्रुर इंसान के अंदर भी प्रेम हो सकता है) ;-)
BeFunky CollageNNN
4. ताइवान के एक होटल में टॉयलेट के आकार के बर्तनों में खाना परोसा जाता है। ये चीज़ इस होटल को अन्य होटलों से अलग भी बनाता है। (अब इसके बारे में क्या बोलें) ;-)
Modern-Toilet-Restaurant
5. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और चार्ल्स हमेशा अलग प्लेन में सफर करते हैं। इसका कारण यह है कि अगर कोई हादसा हो तो दोनों में से एक तो ज़िंदा रहे। (कौन जाने कब मौत आ जाए सिर पे, अलग-अलग भी तो हादसे हो सकते हैं) :-)
Prince-Charles-and-Prince-William
6. क्या आप जानते हैं कि कॉकरोच की उत्पत्ति डाइनासॉर्स से भी पहले की है। (डाइनासॉर्स खत्म हो गये और कॉकरोच अब घर की आलमारी में ही मिलते हैं) ;-)
Cockroach
7. अपने बचपन में हिटलर महंत बनना चाहते थे। (अच्छा हुआ नहीं बने, वरना हिटलर को जानता ही कौन) ;-)
Adolf-Hitler
8. क्या आप जानते हैं कि हिटलर को Ailurophobia, नामक एक बीमारी थी जिसमे इंसान को बिल्ली से डर लगता है। (ये सुनकर तो यही बोलेंगे कि अच्छा होता आप महात्मा ही बन गये होते) :-P
Adolf-Hitler1
9. क्या आप जानते हैं कि bomb बनाने में मूंगफली का इस्तेमाल भी किया जाता है। (नहीं पता है तो सर्च कर लो भाई) ;-)Dynamite
10. हर रोज़ पूरे विश्व में औसतन करीब 20 बैंक लूटे जाते हैं जिनकी अगर रकम जोड़ी जाये तो वो 1,72,100 रूपये होगी। (20 में से 10 तो भारत में ही लूटे जाते होंगे) :-P
Bank-Robbery
11. क्या आप जानते हैं butterflies को असली में flutterflies कहा जाता है। (कुछ भी कहो हिंदी तो तितली ही होगी) :-P
Butterfly
12. क्या आप जानते हैं करीब 16वीं शताब्दी में गाजर का रंग पर्पल हुआ करता था। (इंसानों को रंग बदलते देखा है ये तो फल भी...) :-(
Purple-carrots
है न मज़ेदार जानकारियां? हां एकदम सही हैं। ये आप कनफर्म कर लेना कहीं से। ऐसी और मज़ेदार जानकारियां आप केवल firkee.in पर ही पढ़ सकते हैं। हंसते रहो खिलखिलाते रहो। :-)  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree