विस्तार
बॉलीवुड में खूबसूरत आंखों की बात होते ही सबसे पहला नाम 'ऐश्वर्या राय बच्च्न' का आता है। जिनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में सबसे बड़ा रोल आंखों का है। बी-टाउन में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनकी अदा थोड़ी फीकी पड़ जाती अगर आंखें इतनी खूबसूरत न होतीं।
पुरानी हीरोईनों में चर्चित नाम श्री देवी और रेखा का है जिन्होंने नशीली और खूबसूरत आंखों की वजह से खूब खुर्खियां बटोरीं। आंखों की वजह से ही इन्हें 'नागिन' का रोल भी मिला। आज की हीरोईनों की बात करें तो ऐसे कई नाम हैं जो खूबसूरत आंखों के दम पर इंडस्ट्री में दबदबा बनाए हुए हैं।
यहां फिरकी टीम ने 10 भारतीय हीरोइनों की फेहरिस्त तैयार की है, जिनकी आंखें दर्शकों पर ऐसी छुरियां चला देती हैं कि उनकी एक्टिंग पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है।
आप चाहें तो हमारे कमेंट्स बॉक्स के जरिए अपनी पसंद की खूबसूरत आंखों वाली हीरोइनों के नाम साझा कर सकते हैं।
लीजा हेडन इंडियन मॉडल, फैशन डिजाइनर हैं जिनी झलक बॉलीवुड के पर्दे पर भी हो चुकी है। खूबसूरत फिगर वाली इस अदाकारा की आंखें बोलती हैं। फिल्म क्वीन में कंगना के फ्रेंड के रोल में लीजा दिखी थीं। इसके अलावा फिल्म 'शौकीन' में भी लीड रोल में दिखी थीं।
हाल ही में आई फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन के साथ दिखी एमी जैक्सन की क्यूटनेस निखारने में सबसे बड़ा रोल आंखों का है। इससे पहलो वो 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखी थीं। ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में आने से पहले ब्रिटिश मॉडल रह चुकी है। 2008 में इन्हें 'मिस टीन' का भी खिताब मिल चुका है।
बाहुबली 2 में देवसेना के रोल में दिखी अनुष्का शेट्टी ने खूबसूरती के लिए खूब चर्चे बटोरे। प्रभास की दमदार एक्टिंग थोड़ी फीकी पड़ती अगर साथ में इतनी खूबसूरत आंखों वाली एक्ट्रेस न रहती। अनुष्का साउथ की सुपरस्टार हैं। लेकिन बाहुबली 2 के बाद इनके चर्चे बॉलीवुड में भी खूब हुए।
बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' हालांकि भारी शरीर वाली हीरोइन मानी जाती हैं, लेकिन आंखों की खूबसूरती इनके ग्लैमर में चार चांद लगा देती है। दबंग फिल्म से करियर शुरू करने वाली इस अदाकारा ने अपनी अदाओं से फैन्स के दिलों में जगह बना ली है। फिल्म 'अकीरा' में सोनाक्षी की दबंगई भी लोगों को खूब भाई थी।
हिंदी पट्टी में हॉरर फिल्मों के जरिये दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाने वाली बिपासा बसु की आंखें बेहद खूबसूरत हैं। यही वजह रही कि इन्हें खौफनाक फिल्मों के लिए चुना जाता था। हालांकि इनकी कम ही फिल्में बॉलीवुड में चल पाईं। लेकिन फिल्मों में अपनी अदाओं को लेकर ये काफी चर्चित रहीं।
दीपिका की एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता है। लेकिन इस अदाकारा की आंखों में भी जादू है। 'ओम शांति ओम' में इनकी आंखों पर एक गाना भी फिल्माया गया। 'आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं'... बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख ले चुकी 'मस्तानी' के आंखों की अदाओं को इनकी हर फिल्म में देखा जा सकता है।
बॉलीवुड की 'बबली' कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्म 'युवा' में रानी ने अपनी आंखों की अदाओं से लोगों का मन मोह लिया था। खूबसूरत आवाज और आंखों वाली ये हीरोइन अब फिल्में नहीं करती लेकिन कई रियलिटी शोज में इसनी झलक जरूर दिखती है।
कमल हासन की लाडली श्रुति के चेहरे की क्यूटनेस सिर्फ आंखों की वजह से है। बॉलीवुड में रमइया वस्ता वइया में श्रुति की अदाएं देखने को मिली थी। फिल्म में एक्टर का रोल दमदार नहीं था लेकिन श्रुति के क्यूटनेस की वजह से फिल्म अच्छी कमाई कर ली थी।
काजल अग्रवाल की क्यूटनेस उनकी एक्टिंग पर भारी पड़ती है। आंखों की खूबसूरती उन्हें चंचल बना देती है। काजल तेलुगू, तमिल समेत हिंदी में भी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।
इनकी आंखों की तारीफ करना मुश्किल है। ऐश की आंखों पर भी गाना फिल्माया जा चुका है। फिल्म बंटी और बबली में ऐश का कैमियो रोल था। जिसमें वो एक आइटम डांस में नजर आई थीं। 'कजरारे कजरारे' गाना तो याद ही आपको।