विस्तार
Hibiscus Face Mask: खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के प्रभाव हम पर साफ देखने को मिल रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य से लेकर हमारी त्वचा पर भी इसका असर पड़ता है। यही कारण है कि कई लोगों के चेहरे कम उम्र में ही मुरझाने लगते हैं, जिससे उनकी उम्र अधिक लगने लगती है। अगर आपके चेहरे की रौनक भी कम होती जा रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप उम्र से पहले आ रहे बुढ़ापे को रोक सकते हैं। दरअसल, गुड़हल के फूल आपके चेहरे के निखार को बढ़ा देते हैं। इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण आपको जवां और बेदाग चेहरा देते हैं। यदि आप गुड़हल के फूल से बनने वाले कुछ घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। आइए जानते हैं कि गुड़हल के फूल से बनने वाले ये चार फेस मास्क कैसे बनाए जा सकते हैं।
1. दही और हिबिस्कस
दही के साथ हिबिस्कस का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच गुड़हल का पाउडर और एक चम्मच दही को मिला लें। पेस्ट को स्मूथ बनाने के लिए इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे मिला सकते हैं। इस पैक को पुरे फेस पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे पानी से धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बेहतर परिणाम मिलेंगे।
2. एलोवेरा और गुड़हल
इस फेस पैक के लिए एक चम्मच हिबिस्कस के पाउडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी या गुलाब जल भी मिला सकते हैं। अब 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा के ठंडे पानी से साफ कर लें। इस पैक को सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।
3. शहद और हिबिस्कस
सबसे पहले एक चम्मच गुड़हल के पाउडर में एक चम्मच शहद को मिलाए। फिर इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल की कुछ बूंदे मिक्स करें। 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर इसे अच्छी तरह पानी से साफ कर लें। इसे सप्ताह में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।
4. लैवेंडर और गुड़हल
एक चम्मच हिबिस्कस का पाउडर और दो चम्मच दही को तीन से चार बूंद लैवेंडर ऑयल के साथ मिलाएं और पेस्ट बना लें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। फिर पानी से धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस पैक को इस्तेमाल करने से बेहतर नतीजे पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।