विस्तार
Peepal leaves benefits: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को सबसे शुभ व पूजनीय माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं का वास होता है। पीपल के पेड़ को उसके खास गुणों के कारण बाकी पेड़ों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये केवल पूजा पाठ में ही नहीं बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाने में मदद करता है। जी हां, इसके औषधीय गुण कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी होती है। ऐसे में आज हम आपको पीपल के पत्तों के जूस से मिलने वाले पांच तरह के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इससे हमें किन-किन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
पीपल के जूस से मिलने वाले पांच फायदे
- पीपल के पत्तों के रस का सेवन करने से सर्दी जुकाम और खांसी, बलगम जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। पीपल के रस से हमारे फेफड़े सेहतमंद रहते हैं।
- पीपल के पत्ते का जूस अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। ये फेफड़ों को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। साथ ही ये सूजन को भी दूर करते हैं।
यदि कोई दस्त की समस्या से परेशान है तो पीपल के पत्ते के जूस को पी से आप बार-बार टॉयलेट जाने से निजात पा सकते हैं। पीपल का जूस ब्लोटिंग, गैस और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है।
- इसके अलावा इसे पीने से मुंह में जमे बैड बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। पीपल के पत्तों का जूस दांतों में होने वाली सड़न को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही मसूड़ों से निकलने वाले खून से भी राहत दिलाता है।
- पीपल के पत्तों का जूस ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। इसकी मदद से आप अपने शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते हैं। साथ ही ये खुजली, रैशेज, कील मुंहासे और दाग धब्बे जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।