विस्तार
70 के दशक में खूबसूरती का मतलब होता था मुमताज। खूबसूरती और हुनर का अनूठा मिश्रण, जिनकी आंखें शरारती और मुस्काम मासूम हुआ करती थी। अपने दौर में इस अदाकारा ने लाखों को दीवाना बना लिया था। मुमताज के बाद उनकी बेटियों ने फिल्मों में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसका कारण है कि मुमताज ने किसी बिजनेसमैन से शादी करने के बजाय बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी। मुमताज की दो बेटियां हैं।
बड़ी बेटी नताशा की शादी बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के साथ हुई है। छोटी बेटी का नाम तान्या माधवानी है।
वैसे तो मुमताज की दोनों बेटियां खूबसूरत हैं लेकिन उनकी छोटी तान्या सोशल मीडिया की स्टार हैं।
वो सोशल मीडिया फ्रीक के अलावा बॉडी बिल्डिंग फ्रीक भी हैं। एक फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि मैं अपनी जिम ट्रेनर के बिना एक हफ्ता भी नहीं रह सकती।
तान्या के अकाउंट से आप समझ जाएंगे कि उन्हें घूमने फिरने का बहुत शौक है। उससे ज्यादा उन्हें अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर डालने का शौक है।
इंस्टाग्राम पर तान्या को बिकनी क्वीन भी कहते हैं। लगभग हर ट्रिप में उनकी एक न एक तस्वीर दिख ही जाती है।
तान्या वहीं हैं जिनके साथ एक्टर उदय चोपड़ा के अफेयर की चर्चा हुई थी।
हालांकि बाद में ये खबरें अफवाहे मान ली गई थी। साल 2015 में तान्या ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मारको के साथ शादी कर ली थी।
तान्या की बड़ी बहन नताशा भी बेहद खूबसूरत हैं और उनकी शादी बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के साथ हुई है।