Most Funny Chutkule: हमें स्वस्थ रहने के लिए हंसते खेलते रहना बहुत जरूरी है। पॉजिटिव ऊर्जा और शांत दिमाग कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि हर इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसना शामिल करना चाहिए। हंसने से हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं और पॉजिटिव ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसके अलावा इंसान को बुरी परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका मुस्कुराते हुए उसका सामना करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसी का सफर...
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं,
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा शख्स- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं।
चार लोग ट्रेन के पीछे भाग रहे थे...
दो चढ़ गए, तो ट्रेन में लोगों ने कहा -
'वेल डन'
दो लोग बोले: क्या खाक 'वेल डन'!
जाना तो उन्हें था, हम तो छोड़ने आए थे...!
रूपा भाभी- रिक्शावाले भैया स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपए...!
रूपा भाभी (हैरान होते हुए): स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शेवाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर दूर है यहां से।
रूपा भाभी (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ नीचे कर लो, कही रेल के आगे न आ जाए...!
टप्पू- रात भर मुझे नींद नहीं आई यार...!
हप्पू- क्यों? क्या हुआ..?
टप्पू- रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं...!
आगे पढ़ें
इंसान को बुरी परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका मुस्कुराते हुए उसका सामना करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।