विस्तार
स्वस्थ रहने के लिए हम सभी प्रयास करते है, इसके लिए अच्छा भोजन करते हैं, व्यायाम करते हैं, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं न कहीं हंसना भूल जाते हैं। अगर हम हंसते हैं, तो हमें कई सारे फायदे होते हैं। दरअसल, हंसना भी एक ऐसा व्यायाम है, जो हमें स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद ही मजेदार और हंसी से लोट-पोट कर देने वाले मजेदार चुटकुले (जोक्स) हिंदी में जिन्हे आप सोशल मीडिया के द्वारा अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजकर अ उन्हें भी खुशी से लोट-पोट कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं, खुशी से लोटपोट करने वाले जोक्स...
संता बंता छत पे सो रहे थे,
अचानक बारिश शुरू हो गई,
संता घबराकर बोला – भाई जल्दी नीचे चल लगता है आसमान में छेद हो गया है।
अचानक जोर से बिजली कड़की।
बंता – लेटा रह भाई वो देख वैल्डिंग वाले भी आ गए।
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया।
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया।
डॉक्टर संता से इस दवा को एक हफ्ते को पूरे करो और बाद में आकर मिलो।
संता - ठीक है डॉक्टर।
एक हफ्ते के बाद…
डॉक्टर - क्या हुआ दावा खत्म हुई?
संता - नहीं डॉक्टर।
डॉक्टर - क्यों क्या हुआ?
संता - उसमें लिखा था, बोतल को हमेशा बंद रखें।
एक बीमार आदमी तबीयत खराब होने
पर डॉक्टर के पास चेकअप कराने गया।
डॉक्टर ने कहा- आपको आराम की सख्त जरूरत है
नींद की गोली दे रहा हूं बीवी को खिला देना।
संता के हाथ पैर पे पट्टी बंधी हुई थी।
बंता - क्या हुआ भाई?
संता - मैने बदमाशी का काम शुरू कर दिया था।
बंता - तो?
संता - मैने एक आदमी से कहा जो कुछ भी है बाहर निकाल दे।
उसने देसी कट्टा निकाल कर मेरी कनपट्टी पे रख दिया।