तेंदुआ एक बहुत खतरनाक जानवर होता है। ये दुनिया भर में सबसे फुर्तीला जानवर होता है। शिकार को जान से मारने के लिए इसका एक हमला ही काफी होता है। यह अपने शिकार को इतनी मजबूती के साथ पकड़ता है कि बचने का कोई भी मौका नहीं होता है। इसकी हमला करने की तकनीक ही इसे दुनिया का अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। अगर कोई इंसान इसके सामने आ जाता है तो उसका बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें एक इंसान तेंदुए के साथ ऐसा हैरान करने वाला काम करता है। जिसे देखकर लोग काफी हैरान रह जाते हैं।
जंगल सफारी का है ये वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जीप में सवार होकर कुछ लोग जंगल सफारी घूमने गए हैं। इसी दौरान एक तेंदुए को देखकर जीप में सवार लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं।
घूमने आए पर्यटकों ने इस तेंदुए का फोटो भी खींचा। इसी बीच कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, हुआ ऐसा कि तेंदुआ उछलकर जीप के ऊपर चढ़ जाता है।
तेंदुए के साथ सेल्फी
जब तेंदुआ उस जीप पर चढ़कर बैठ जाता है तो लोग काफी डर जाते हैं। जीप में बैठे हुए लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी बीच एक पर्यटक उस तेंदुए का वीडियो बनाने लगता है। जीप में बैठे हुए लोगों में हैरानी और बढ़ जाती है जब वीडियो बनाने वाला आदमी तेंदुए के साथ सेल्फी लेने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि वो आदमी बड़े आराम से तेंदुए के साथ सेल्फी लेता है।
वो आदमी जीप में बैठे हुए लोगों की तरफ भी कैमरा घूमाता है। वीडियो में लोग हैरान दिखाई दे रहे हैं कि आदमी बिना किसी डर भय के साथ सेल्फी ले रहा है। तेंदुआ भी आदमी के साथ फोटो खिंचवाने लगता है और उसे कुछ भी नहीं कहता है। देखे विडियो-
सबसे खतरनाक सेल्फी
इस सेल्फी को जो भी देख रहा है वो इसको दुनिया की सबसे खतरनाक सेल्फी बता रहा है। आमतौर पर एक तेंदुआ 56 से 60 किलोमीटर/घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में एक इंसान जंगल सफारी घूमने के लिए जाता है और वहां एक तेंदुए के साथ सेल्फी लेता है। इस आदमी को सेल्फी लेता देख उसके साथ के लोग काफी डर जाते हैं और उसे बड़ी हैरानी के साथ देखने लगते हैं। लोग इसे दुनिया की सबसे खतरनाक सेल्फी भी बता रहे हैं।