Ajab gajab love story: आपके कई तरह की लव स्टोरी सुनी होगी, लेकिन आज हम जिस कहानी के बारे में बात करने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एक लड़की ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़की ने बताया कि वह एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन बाद में उसे पता चला की वह उसे धोखा दे रहा है। इसके बाद उसने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि इसके बाद उसने उसके पिता से ही शादी कर ली। लड़की ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दी है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमेरिका के हॉस्टन की रहने वाली ऑगस्टा हबल ने बताया कि- साल 2014 से मैं उस लड़के के साथ थी। उस समय मैं महज 21 साल की थी और वह 30 साल का था।
लड़की ने बताया कि रिलेशनशिप की शुरुआत में सब एक सपने की तरह था, इसके बाद एक नॉन प्रॉफिट चॉकलेट कंपनी की मालकिन हबल ने बताया- वह हर हफ्ते मेरे लिए फूल लेकर आता था, मुझे गिफ्ट्स भी देता था और महीनों तक उसने मुझे गर्लफ्रेंड बनने के लिए मनाया।
इतना ही नहीं कई बार तो उसने मुझसे शादी के लिए भी विनती की ऐसे में वह मुझे अच्छा लगने लगा था। उन दोनों का रोमांटिक रिलेशनशिप 2 साल बिल्कुल ठीक रहा। लेकिन फिर एक दिन उसे बॉयफ्रेंड के फोन से पता चला कि वो उसके साथ चीटिंग कर रहा है।
उसका बॉयफ्रेंड फेसबुक पर उसी की एक दोस्त से मिलने की बात कर रहा था और वह पहले भी कई बार मिल चुके थे। ऐसे में जब बाद में हबल ने बॉयफ्रेंड से बात की तो उसने अपनी गलती मान ली। इसके बाद हबल ने बॉयफ्रेंड को सेकंड चांस भी दिया। लेकिन कुछ महीनों बाद उसने फिर से चीटिंग करते पकड़ लिया।
इसके बाद हबल ने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन इसके बाद हबल को अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के पिता पसंद आ गए, जिसके बाद उसने एक्स-बॉयफ्रेंड पिता से शादी कर ली। हबल का कहना है कि- हाल ही में उसने शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई है और मैं अपने एक्स को धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिसकी वजह से मुझे मेरा प्यार मिला।
आगे पढ़ें
आपके कई तरह की लव स्टोरी सुनी होगी, लेकिन आज हम जिस कहानी के बारे में बात करने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एक लड़की ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।