Dulhan Dance Video: आए दिन सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। वहीं शादी में जब तक डांस न हो तब तक महफिल में रंग नहीं जमता। इस दौरान सबसे ज्यादा खास डांस दूल्हा और दुल्हन का ही होता है जो सबका दिल जीतते नजर आते हैं। इस डांस के लिए दूल्हा-दुल्हन महीनों पहले से तैयारी करते हैं और फिर शादी वाले दिन जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर सभी मेहमानों की नजर में छा जाते हैं। इन दिनों भी एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुल्हन के डांस ने लूट ली महफिल
दुल्हन ने अपनी 6 सहेलियों के साथ इतना जबरदस्त डांस किया है कि वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा। सभी ने मिलकर पंजाबी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया है कि सबकी नजरें उन पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दुल्हन और उसकी 6 सहेलियों के डांस ने पूरी महफिल लूट ली है।
धमाकेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और उसकी सहेलियों ने स्टेज पर हार्डी संधू और पलक तिवारी के 'बिजली' गाने पर दिल लूट लेने वाला डांस किया है। ये डांस ऐसा है कि एक बार देखकर आपका दिल नहीं भरेगा।
सहेलियों के साथ दुल्हन ने लगाई स्टेज पर आग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंक्वेट हॉल में डांस स्टेज पर दुल्हन और उसकी 6 सहेलियों के डांस ने सबके होश उड़ा दिए हैं। कोई भी उनपर से अपनी नजर हटा ही नहीं पा रहा है।
खास बात तो ये है कि दुल्हन का डांस दूल्हे को इतना पसंद आता है कि अंत में वह गुलाब लेकर दुल्हन को प्रपोज करने पहुंच जाता है। इतना ही नहीं वह सिर झुकाकर दुल्हन के डांस की सराहना भी करता है।
दुल्हन के डांस ने लूटा दूल्हे का दिल
उन्होंने इस गाने पर जबरदस्त डांस स्टेप्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। यही वजह है कि ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर theweddingbrigade नाम के पेज पर शेयर किया गया है। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारो व्यूज आ गए थे। साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
दुल्हन ने अपनी 6 सहेलियों का साथ इतना जबरदस्त डांस किया है कि वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा। सभी ने मिलकर पंजाबी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया है कि सबकी नजरें उन पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।