आपने कई बार सुना होगा उम्र सिर्फ एक नंबर है उससे ज्यादा कुछ नहीं। हम में से कितने लोग इस बात पर विश्वास करते हैं, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इस बात को सही साबित किया है 63 साल की बुजुर्ग महिला लेस्ली मैक्सवेल ने, जिनको देख कर आप इस बात पर जरूर यकीन कर लेंगे। 63 साल की बुजुर्ग महिला की मेहनत और फिगर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। लेस्ली मैक्सवेल ने कड़ी मेहनत करके ऐसी टोन्ड बॉडी बनाई है, जो हर किसी को हैरान कर रही है। हालांकि, इतने कमाल के फीगर के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। लेस्ली मैक्सवेल आज भी अपना वर्कआउट सेशन कभी मिस नहीं करती हैं। यही वजह है कि वो आज भी जवान लड़कियों को टक्कर दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इनती तस्वीरें भी जोर शोर से वायरल हो रही है। उनकी फिटनेस देख कर आपकी आखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।
वर्कआउट की तस्वीरें वायरल
शानदार बॉडी मेंटेन करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, लोग अपनी बॉडी की फिटनेस की तुलना अपनी उम्र के अनुसार करते हैं. लेकिन कई लोग अपनी फिटनेस के साथ किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते है। कुछ ऐसी ही हैं, 63 साल की लेस्ली मैक्सवेल, जिनकी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
जवां बने रहना नहीं है मुश्किल
दरअसल, लेस्ली मैक्सवेल लेस्ली मैक्सवेल हैं और सोशल मीडिया पर डेली वर्कआउट की तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। खास बात ये है कि फॉलोअर उनकी तस्वीरें व वीडियो देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते। सोशल मीडिया पर लेस्ली के 83 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें देखकर प्रेरित होते रहते हैं।
हर उम्र में कैसे बने रहें जवां
लेस्ली मानती है, कि उम्र केवल एक नंबर है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। वो अपने इंस्टाग्राम फैंस को बताती हैं कि अपना मंडे वर्कआउट कभी मिस नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपनी उम्र को मुट्ठी में रख सकते हैं।
आगे पढ़ें
लेस्ली मानती है, कि उम्र केवल एक नंबर है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। वो अपने इंस्टाग्राम फैन्स को बताती हैं कि अपना मंडे वर्कआउट कभी मिस नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपनी उम्र को मुट्ठी में रख सकते हैं।