आजकल इंटरनेट पर बेहद फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में एक बच्चे का वीडियो बड़ी जोर शोर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ये वीडियो देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ये वीडियो एक बच्चे का है जो मेले में एक झूले पर बैठा है। इस दौरान बच्चा ऐसी हरकतें करता है कि लोग उसे देख कर खूब हंस रहे हैं।
इस वीडियो को देख कर आप भी हंसहंस कर लोट पोट हो जाएंगे। जब बच्चे किसी मेले में जाते हैं, तो उनका ध्यान सबसे पहले एक बड़े झूले पर ही जाता है। बच्चे झूले पर बैठने के लिए खूब उत्सुक रहते हैं, लेकिन कई बार बच्चे झूले पर बैठ कर डरने भी लगते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बच्चा डरकर ऐसी हरकतें करता है कि सामने बैठा शख्स भी उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का झूले के पालने में बैठा हुआ है। जब तक झूला शुरू नहीं होता है, तब तक लड़का बहुत उत्साहित रहता है। इस दौरान बच्चे का स्वैग देखने लायक होता है, लेकिन जैसे ही झूला शुरू होता है। लड़का घबराने लगता है जैसे-जैसे झूले की रफ्तार तेज होती है, वैसे-वैसे उसके पेट में गुदगुदी होने लगती है और लड़का घबराने लगता है।
चिल्लाने लगा बच्चा
झूले के तेज होने पर लड़का भगवान से प्रार्थना करने लगता है। साथ ही प्रार्थना करते हुए प्रभु के नाम की जय-जयकार करने लगता है। बच्चा इस दौरान जय महाराष्ट्र, हर हर महादेव, जय बजरंग बली का बार-बार जाप करने लगता है।
इतना ही नहीं, वो भगवान के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का भी नाम लेकर पुकारने लगता है। बच्चे की इस हरकत पर उसके साथ आए शख्स ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट होते ही लोग इसे जोर-शोर से शेयर करने लगे हैं। साथ ही इसपर जमकर फनी कमेंट भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
झूले के तेज होने पर लड़का भगवान से प्रार्थना करने लगता है। साथ ही प्रार्थना करते हुए प्रभु के नाम की जय-जयकार करने लगता है। बच्चा इस दौरान जय महाराष्ट्र, हर हर महादेव, जय बजरंग बली का बार-बार जाप करने लगता है।