विस्तार
आइस्क्रीम देख कर बच्चों के साथ अच्छे खासे बड़ों का मन ललचा जाता है। बच्चे तो आइस्क्रीम के लिए रोने धोने से लेकर हर वो हथकंडा अपना लेते हैं जिससे उन्हें उनकी पसंदीदा आइस्क्रीम खाने को मिल जाए। लेकिन आपने कभी किसी जानवर के बच्चे को इस तरह से आइस्क्रीम खाते देखा है?
ये हैं टफी, जिन्हें दिन में एक बार आइसक्रीम न खिलाई जाए तो वो खाना पीना तक छोड़ देते हैं। अगर इनके सामने से आइसक्रीम वाला गुजर रहा हो तो वो सबकुछ छोड़ कर उसके पीछे भागने से भी बाज नहीं आते हैं।
इस वीडियो में टफी को उनके घर वाले पहले खाना खिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो अपना फेवरेट खाना छोड़कर बस आइस्क्रीम ही खाना चाहता है। मजेदार बात ये है कि उसे और कोई आइस्क्रीम नहीं पसंद है वह सिर्फ मैंगो फ्लेवर ही खाना पसंद करता है।
आइस्क्रीम खिला रही महिला जैसे ही उसे हटाने की कोशिश करती है वह पीछे पीछे चला आ जाता है। और जब तक आइस्क्रीम खत्म नहीं होती उसका मुंह चलना नहीं रुकता है।