सोशल मीडिया प्लेटफार्म लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का माध्यम बन चुका है। लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर इनपे डालते रहते हैं। कोई वीडियो तो काफी वायरल भी हो जाते हैं। इंस्टाग्राम भी एक ऐसा ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसपर लोग अपने रील्स बनाकर डालते रहते हैं। इन रील्स को लोग खूब एन्जॉय भी करते हैं। एक ऐसा ही रील इन दिनों बहुत तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। ये रील एक लड़की का है जिसने एक बहुत ही ट्रेंडिंग गाने पर बनाया है। दरअसल, इस लड़की ने "मैं इतनी सुंदर हूं क्या करुं" गाने पर रील बनाया है। ये लड़की इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे फनी जवाब भी दे रहे हैं।
लड़की से आधार कार्ड मांगा गया
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गाने के जरिए बता रही है कि "मैं इतनी सुंदर हूं क्या करुं" तभी वीडियो में ही पीछे से आवाज आती है कि "अपना आधार कार्ड दिखा" इसके बाद लड़की अपना मुंह बना लेती है। जब उससे उसका आधार कार्ड मांगा जाता है तो उसका मुंह उतर जाता है और दोबारा वो रील्स नहीं बनाती है।
अब ये तो सबको पता है कि आधार कार्ड में किसी की फोटो अच्छी नहीं आती है। इसीलिए लोग आधार कार्ड की फोटो देने के लिए कहते हैं। इसपर भी कई सारे मीम्स सोशल मीडिया पर बन चुके हैं। कई लोग जब अपनी सुंदरता की बात करते हैं तो उनसे आधार कार्ड की फोटो दिखाने को कहा जाता है जिससे उनका मजाक उड़ाया जा सके। इस वीडियो में ऐसा ही हुआ है।
देखें वीडियो-
वीडियो देखकर आए लोगों को मजे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर supriya_9508 के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा गया है, "यार ये आधार कार्ड मत मांगा करो, दर्द होता है।" इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
लोग हंसने वाले कमेंट ज्यादा कर रहे हैं। "मैं इतनी सुंदर हूं क्या करुं" गाने को पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने बनाया है। इस गाने को परंपरा ठाकुर ने गाया है। इसमें "अशनूर कौर" ने परफॉर्म किया है।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में एक लड़की है जो "मैं इतनी सुंदर हूं क्या करुं" गाने पर परफॉर्म कर रही है। ये लड़की इंस्टाग्राम पर अपनी रील बना रही है। पीछे से आवाज आती है कि अपना आधार कार्ड दिखा। वीडियो को और भी लोग देखकर फनी कमेंट कर रहे हैं।