खेल तो हर किसी को पसंद होता है। उम्र बड़ी हो या छोटी, जब खेलने का मौका मिलता है तो कोई भी पीछे नहीं रहता है। किसी को क्रिकेट पसंद होता है तो किसी को फुटबॉल। हालांकि, खेल सिर्फ इंसानों को नहीं पसंद होते हैं, जानवरों को भी खेल पसंद होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी पार्क में कुत्तों को गेंद के साथ खेलते हुए। ऐसा ही एक जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये जानवर कछुआ है जो फुटबॉल खेल रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कछुआ अपने मुंह से फुटबॉल को धकेलने की कोशिश कर रहा है और आगे बढ़ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कछुआ फुटबॉल खेलने की कोशिश कर रहा है। आम तौर पर फुटबॉल को पैरों से खेला जाता है, लेकिन ये कछुआ अपने मुंह से ही फुटबॉल को आगे धकेलने की कोशिश कर रहा है।
कछुआ बार-बार फुटबॉल को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। कुछ ही सेकेंड का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस नन्हें से कछुए को खेलता देख वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे तो कछुए और खरगोश की कहानी तो हम सबने बचपन में सुनी होगी जिसमें खरगोश तेज दौड़कर थक जाता है और कछुआ धीर-धीरे चलकर ही सही रेस जीत जाता है। वीडियो को देखकर एक बार वही कहानी याद आ जाती है।
फुटबॉल खेलते हुए बनाया गया वीडियो
जब कछुआ मैदान में फुटबॉल खेल रहा है तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया शेयर करते ही ये वीडियो वायरल होने लगा जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो इसे लाइक भी कर रहा है और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहा है।
आगे पढ़ें
खेल तो हर किसी को पसंद होता है। उम्र बड़ी हो या छोटी, जब खेलने का मौका मिलता है तो कोई भी पीछे नहीं रहता है। किसी को क्रिकेट पसंद होता है तो किसी को फुटबॉल। हालांकि, खेल सिर्फ इंसानों को नहीं पसंद होते हैं, जानवरों को भी खेल पसंद होता है।