विस्तार
Viral Jokes: यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारा मन शांत रहता है। हंसने से हमारे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सिजन की सप्लाई होती है, जो हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही हंसने से हमारे चेहरे पर भी निखार आता है। साथ ही हमारे बालों में भी चमक आती है। इसके अलावा अगर हम अंदर से खुश रहते हैं, तो हम किसी भी बीमारी को बेहद आसानी से दूर भगा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको लिए बेहद मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला।
संता एक गुंडा बन गया।
उसने एक मशहूर सेठ को फोन लगाया…।
संता - ओ सेठ 10 लाख रुपए भिजवादे नही तो..
सेठ - आप कौन बोल रहे हो?
संता - मैं एरिया का भाई बोल रहा हूं।
सेठ - अच्छा आप की बहन का नाम एरिया है, क्या?
भगवान ने आदमी से पूछा-तुम्हारी इच्छा क्या है?
आदमी शादी के बाद- कृपया करके मेरे बैचलर वाले दिन वापस लौटा दें.
भगवान हंसे और बोले- बेटा, मन्नत मांगने को कहा था, जन्नत नहीं।
दो बातें हमेशा याद रखना-
-हर इंसान उतना बुरा नहीं होता, जितना वह आधार कार्ड पर दिखता है।
-हर इंसान उतना अच्छा भी नहीं होता, जितना वह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर दिखता है।
टीचर- बताओ, टाइगर बिस्किट पर जो ग्रीन डॉट होता है, उसका क्या मतलब होता है?
स्टूडेंट- सर, इसका मतलब है कि टाइगर ऑनलाइन है।
संता अपने बीवी बच्चों के साथ बस में चढ़ा।
कंडक्टर - सभी अपना टिकट लेलें।
संता - ओ पाजी बच्चो का भी टिकेट लगेगा क्या?
कंडक्टर - हां अगर 8 (उम्र) से ऊपर है तो।
संता - चलो बच गया मेरे तो 6 ही बच्चें हैं।