'डांसिंग डैड' को तो आप जानते ही होंगे और शायद उनके वीडियो भी देखे होंगे। वह बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके डांसिंग वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह अपने बच्चों के साथ भी डांस का वीडियो बना चुके हैं। डांसिंग डैड का यह ताजा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
दरअसल, रिकी पॉन्ड नाम के शख्स को डांसिंग डैड के नाम से जाना जाता है। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी के साथ शाहरुख खान की फिल्म रा-वन के गाने 'छम्म्क छल्लो' पर धमाकेदार डांस किया है। वी़डियो को रिकी पॉन्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
देखिए वीडियो:-
यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो पर अब तक तीन लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। आपको बता दें कि रिकी पॉन्ड बॉलीवुड गानों पर अपने डांस की वजह से लोकप्रिय हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख 66 हजार फॉलोवर्स हैं।
'डांसिंग डैड' के अन्य वीडियो:-
आगे पढ़ें
'डांसिंग डैड' को तो आप जानते ही होंगे और शायद उनके वीडियो भी देखे होंगे। वह बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हैं।