जमीन के नीचे से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, खुदाई की तो मिलीं हैरान कर देने वाली चीजें
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
सोनू शर्मा
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:33 AM IST
मिस्र के काहिरा में आर्कियोलॉजिस्टों की टीम ने 4400 साल पुराना मकबरा खोज निकाला है। माना जा रहा है कि यह मकबरा पांचवें फराओज साम्राज्य के किसी बड़े शासक का हो सकता है। काहिरा में मौजूद पिरामिडों के पास आर्कियोलॉजिस्ट की एक टीम काम कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक पुराने पिरामिड के पास जमीन पर चलने से अजीब सी आवाज आ रही थीं।
जिसके बाद आर्किओलॉजिस्टों की टीम ने जगह की तलाशी शुरू की आैर पाया कि जिसे वो सिर्फ रास्ता समझ रहे थे वो कुछ आैर ही है। मिस्र के संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ये पिछले कुछ दशकों में हुई सबसे अनोखी खोज है। मकबरे के अंदर अनोखी रंगबिरंगी नक्काशी और विशाल मूर्तियां मिली हैं।
इस मकबरे से चार सुरंगों के द्वार भी मिले हैं।खुदाई कर रहे लोगों का मानना है कि सुरंगों की खुदाई के बाद यहां से और भी रहस्यमई चीजें सामने आ सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थान पर उस दौर का कोर्इ बड़ा पुजारी या धर्मगुरु रहता था। दीवारों में बने खूबसूरत चित्रों में वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठे भी दिख रहे हैं।ये भी माना जा रहा है कि यह मकबरा 2500 ईसा पूर्व से 2300 ईसा पूर्व का हो सकता है। आगे की खुदार्इ में उस काल के आैर भी रहस्य खुलने आैर नयी चीजों के मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।