रोजाना हम कहीं न कहीं से कुछ अनोखा सुनते रहते हैं लेकिन आज जो हम आपको बता रहे हैं वो अपने आप में बेहद चौंकाने वाला है। देश हो या विदेश हर जगह के लोग आज भी ऐसी परंपराएं निभा रहे हैं जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए।
चीन में एक ऐसी जगह है जहां मृत लड़कियों से लड़के शादी करते हैं। लाश को सजा-धजा कर रस्मों रिवाज के साथ इस अजीब शादी की पूरी प्रथा निभाई जाती है। चीन के एक गांव में पिछले 3000 वर्षों से शादी की एक ऐसी ही परंपरा निभाई जा रही हैं। यहां भूतिया शादी का प्रचलन हैं जिसमें कभी अविवाहित तो कभी मृत लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ कर दी जाती है। इस शादी के लिए लड़के का परिवार मुहमांगी कीमत देने को भी तैयार रहता है।
आलम यह है कि कई लोग अब लड़कियों की लाशें चुराकर लड़के के परिवार को बेचते हैं जिससे उनकी खूब कमाई भी होती है। जून 2017 में चीन के मध्य हेनान में एक लड़की जिंदा दफनाए जाने से बाल-बाल बची। नींद की गोलियां खिलाकर उसे मारने की कोशिश की गई ताकि उसकी लाश को बेचा जा सके, लेकिन दफनाते वक्त उस लड़की को होश आ गया और वो बच निकली। अगस्त 2016 में उत्तर पूर्वी चीन में दो लड़कियों की हत्या का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि मा चोंगुआ नाम के व्यक्ति ने उन लड़कियों की लाश बेचने के लिए उनकी हत्या कर दी थी।
शंघाई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हुआंग जिनचंग की शोध की मानें तो चीन में मृत लड़कियों के शरीर की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन एक शादी के लिए मृत लड़की ही क्यों? क्यों कुछ लोग मृत लड़की के शरीर की मुहमांगी बोली लगा रहा है। एक न्यूज पोर्टल की मानें तो इसके पीछे मान्यता है कि लड़के की मौत के बाद अगर उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह लड़का अपने अगले जन्म में कुंवारा नहीं रहता।
इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि अगर किसी मृत महिला की शादी किसी मृत आदमी के साथ कर दी जाए तो उसकी मृत महिला की आत्मा नहीं भतकती। वहीं कुछ लोग ये भी मानते हैं कि यदि कोई लड़का कुंवारा मर गया है तो भी उसकी शादी किसी मृत महिला से करा दी जाए तो उसे मरने के बाद वो सुख मिल जाता है जो उसे जीते जी नहीं मिला। इसी खौफनाक प्रथा के कारण चीन के कई इलाकों में महिलाओं के शवों की बोली लगाई जाती है।
यहां एक गिरोह इसके लिए काम भी करता है और महिलाओं का शव चोरी कर उसे ऊंचे दामों पर बेच देता है। यहां एक महिला का कम से कम शव 20000 डॉलर यानि 14 लाख रुपये तक की कीमत तक में बिकता है। हाल ही में यहां एक मृत महिला के परिजनों ने शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन यानि 18 लाख रुपये तक उसके शव के लिए लिए थे। हालांकि, चीन की सरकार 2006 में इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर चुकी है, लेकिन फिर भी लोग इस प्रथा को छोडऩे को तैयार नही हैं और चोरी-छिपे इस तरह की शादी को बढ़ावा दे रहे हैं।