हैंडबैग तो आप लोगों ने कई देखें होंगे, खरीदें होगें लेकिन आज हम आपको ऐसे हैंडबैग के बारे में बतानें जा रहें हैं जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिसकों खरीदनें के लिए आपको हजारों लाखों नही बल्कि करोड़ों खर्च करने पड़ेगें। जिस हैंडबैग की हम बात कर रहे है उसकी नीलामी की कीमत इन दिनों चर्चा का विषय बनीं हुई है। एक आम आदमी तो इतने का घर भी खरीदने का नहीं सोच सकता जितने का ये हैंडबैग है।
दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स में शुमार हर्मीस बिर्किन का एक हैंडबैग 1.44 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है। मीडिया में आई खबरों की माने तो इस बैग को 'द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35' नाम दिया गया है। नीलामी में इसकी अनुमानित कीमत 88793 से 114162 डॉलर रखी गई थी।
इस नीलामी ने इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगा हैंडबैग बना दिया, हैरानी की बात यह है कि सबसे महंगे हैंडबैग का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम पर दर्ज है। इस हैंडबैग की नीलामी में बोली लगाने के लिए 41 देश से लोग आए थे। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
बता दें कि इस हैंडबैग्स का नाम अभिनेता और गायक जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया है। साथ ही यह अब एक ऐसा ब्रांड बन चुका है जो हॉलीवुड की महिला की सितारों के साथ-साथ पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय है।