आपने पहले के जमाने में राजा महाराजा के कई किस्से होंगे, इसके साथ ही राजा की एक से ज्यादा पत्नियां रहती थीं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा राजा है जिसकी 15 बीवीयां हैं और 25 से ज्यादा बच्चे है। इस राजा का नाम मस्वति-3 है और वो अफ्रीकी देश स्वाजिलैंड के राजा हैं।
दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं जो अपने अजीबोगरीब नियम-कानूनों के लिए विख्यात हैं लेकिन स्वाजीलैंड के अजब गजब कानूनों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में 'उम्हलांगा सेरेमनी' फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं।
इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने डांस करती हैं।
इस देश को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है, लेकिन यहां के राजा की रईसी देख ऐसा लगता नहीं है। यहां के राजा का नाम मस्वति-3 है। उनकी कुल 15 बीवियां है। हाल ही में इस राजा ने अपनी बीवियों के लिए 119 करोड़ की कार खरीदी है। वहीं यहां की जनता के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल इस राजा की एक पत्नी की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक़, राजा की पत्नी, जिसका नाम सेंतनी मसांगो था, ने आत्महत्या की थी। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि राजा ने आदेश दिया है कि यहां के लोग कम से कम दो शादियां करें, नहीं तो उन्हें जेल हो जाएगी। हालांकि राजा ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया है।