आराम की बात की जाए तो हमे सबसे पहले मसाज ही याद आती है। आपने अपनी जिंदगी में अनेक तरह की मसाज के बारे में सुना व देखा होगा, लेकिन आज हम एक ऐसी मसाज के बारे में जानकारी देंगे जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग रिलेक्सेशन चाहते हैं इसलिए लोग स्पा, मसाज का रूख करते हैं। वे मसाज इसलिए कराते हैं ताकि ब्लज सर्कुलेशन अच्छा हो, उनके दिमाग, शरीर की थकान दूर हो और साथ ही रूटीन से जरा ध्यान भटके। लेकिन आपने इस मसाज के बारे में आजतक न सुना होगा न कल्पना की होगी। ताइवान में बड़े चाकू से मसाज की जाती है और नाइफ मसाज वहां काफी प्रचलित हो रहा है।
दरअसल, ये मसाज करने का ढंग काफी अजीब और खतरनाक होता है। जानकारी के मुताबिक, ये मसाज खतरनाक चाकुओं से की जाती है। लोग कुछ पल का आनंद हासिल करने के लिए इस मसाज को करवाने के लिए हजारों रुपए तक खर्च कर डालते हैं।
ताइवान में पिछले 30 सालों से हसियाओ मेई फांग नाम की महिला लोगों की चाकू से मसाज करती हैं। इस खास तरह की मसाज में मेई फांग एक की जगह 2 चाकुओं का उपयोग करती हैं। इस मसाज की शुरुआती कीमत 30 पौंड यानी करीब 2500 रुपए है।
मेई फांग के मुताबिक यह मसाज चीन की देन है जो कि मसाज करने का यह तरीका 2500 साल पुरानी है लेकिन उन्होंने इसे करने का नया तरीका खोजा है, जिसमें वो एक की जगह दो मांस काटने वाले चाकू का इस्तेमाल करती हैं।
मेई फांग के मुताबिक, इस मसाज के जरिए व्यक्ति के अंदर मौजूद ऊर्जा में परिवर्तन होता है और शरीर हल्का महसूस होता है। यह मसाज जीवन बदल भी सकती है। कई लोग इसे मजाक के तौर पर लेते हैं, लेकिन वो जानते नहीं कि इससे जीवन बदल भी सकता है।