क्या काला सेब देखा है आपने? कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Wed, 26 Dec 2018 04:11 PM IST
हरे अंगूर होते है लेकिन काले अंगूर भी होते है जिसे हम सबने देखा और खाया भी है लेकिन क्या अपने कभी काले सेब खाये हैं। जी हां, लाल और हरे सेब भी हम सब ने खाये हैं लेकिन काले सेब के बारे में कम ही लोगों ने सुना होगा।दरअसल ये सेब पूरी तरह काला नहीं होता बल्कि गहरा बैगनी रंग का होता है अगर कोई भी पहली नजर में देखेगा तो उसे काला ही लगेगा। काले सेब काफी दुर्लभ होते हैं और बहुत कम पाए जाते हैं।कम पाए जाने वाले काले सेब के विषय में अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पढ़ें।
बेहद कम पाए जाने वाले इस काले सेब का नाम ब्लैक डायमंड है। भूटान की पहाड़ियों पर पैदा होने वाले सेब की इस किस्म को 'हुआ नियु' कहते हैं।चीन की कंपनी दन्डोंग टिआलुओ शेंग नोंग ई-कॉमर्स ट्रेड 50 हेक्टेयर जमीन में इसकी खेती करती है। ये सेब किलो के हिसाब से नहीं बल्कि एक सेब के हिसाब से मिलते हैं। एक सेब की कीमत 50 युआन होती है।
इस सेब के गहरे रंग के पीछे भूटान की नाइंग ची क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति है। इन फलों के काले होने का मुख्य कारण दिन और रात के बीच तापमान का अंतर है, साथ ही तीव्र सूर्य के प्रकाश और पराबैंगनी प्रकाश जो उनकी त्वचा को विशेषता गहरे लाल से गहरे बैंगनी रंग में बदल देती है।
black apple
- फोटो : TENCENTNEWS
इस सेब का आकर और बाहरी रंग इतना चिकना और खूबसूरत होता है की ऐसा लगता है जैसे उसपर वैक्स लगाया गया हो। लाल और हरे रंग के सेबों की तरह ये सेब हर जगह नहीं मिलते। इन्हे खाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत और तरकीब लगानी पड़ेगी क्यूंकि इनका उत्पादन बहुत सीमित होता है। जिसका एक बड़ा कारण ये है की जहां आमतौर पर सेब के पेड़ को बढ़ने में 4 से 5 साल लगते हैं वहीं काले सेब के पेड़ को बढ़ने में 8 साल का समय लगता है।जिसके बाजवूद महज 30 फीसदी पेड़ों में ही काले सेब फल पाते हैं।
काले सेब बहुत से बागान वालों के लिए रहस्य से कम नहीं हैं क्यूंकि सीमित उत्पादन के कारण ये जयादातर निर्यात नहीं हो पाते जिससे इनको बहुत कम लोग ही चख पाते हैं। दुनिया में सेबों की खेती करने वाले खेतिहरों का तो ये मनना है की काले सेब होते ही नहीं हैं।