विस्तार
बॉलीवुड की बात चले और कोई स्यापा न हो ऐसा कैसे हो सकता है सरजी। यहां सेलेब्स फिल्मों को लेकर कम और बकैती या किसी नौटंकी को लेकर खबरों में ज्यादा छापे जाते हैं। कहने को तो ये भारत का बॉलीवुड है लेकिन कारनामे यहां हॉलीवुड से ज्यादा होते हैं। यहां जब तक सेलेब्स 3-4 सॉरी! 5-6 पार्टनर्स न बदल लें, तब तक ये साबित ही नहीं होता की ये सेलेब्स हें। आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जो आज तो किसी खास के साथ होने का दावा करते हैं, लेकिन अगर गड़े मुर्दे उखाड़ कर देखें तो इनके प्यार के कई किस्से-ए-दास्तां मिल ही जाएंगे।
1.रणवीर सिंह और आहना देओल
छैल-छबीले रणवीर और दीपिका पादुकोण के चर्चे तो हमेशा ही बॉलीवुड में छाए रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता ये रणवीर महाशय कम नहीं हैं, दीपिका से पहले भी ये किसी और से इश्क फरमा चुके हैं और वो भी शिद्दत वाला प्यार, देओल गर्ल... अरे ईशा नहीं आहना देओल। दरअसल इनका प्यार कॉलेज के दिनो में परवान चढ़ा, लेकिन इस प्यार को मंज़िल मिल ना सकी और रास्ते अलग हो गए।
2.दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हमारे युवी पाजी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी एक समय डेट कर चुके हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया। हालांकि इन दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका.. अब युवी पाजी को लम्बी पारी खेलने की आदत नहीं, वो तो चौके-छक्कों वाले हैं। खबरें आई कि युवी के पज़ेसिव नेचर के चलते इन दोनों का ब्रेक-अप हो गया।
3.रणबीर कपूर और अवंतिका
अरे हां आप बिल्कुल सही सोच रहें हैं। हम बात कर रहें हैं मामू के भांजे एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक की, जो इमरान से पहले रणबीर की गर्लफ्रेंड थी। जब रणबीर ने अवंतिका को टीवी सीरियल ‘जस्ट मोहब्बत’ में देखा तो वह अवंतिका के दीवाने हो गए। अरे इतना ही नहीं रणबीर पर अवंतिका का भूत इतना सवार था कि वह उनसे मिलने सेट पर पहुंच जाया करते थे। लेकिन अवंतिका की तरफ से कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिला। रणबीर और अवंतिका की टीनएज लव स्टोरी थी, जो वक्त के साथ खत्म हो गई, अब वो इमरान के साथ खुश हैं और रणबीर कभी दीपिका तो कभी कैटरीना के साथ।
4.जैकलीन फर्नांडीज और साजिद खान
इंडस्ट्री में डायरेक्टर साजिद खान और जैकलीन फर्नांडिस के अफेयर की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरीं लेकिन यह लव स्टोरी भी कुछ ही समय तक चल पाई। और चलती भी कैसे लंगूर के हाथ में अंगूर कब तक चलता(सॉरी साजिद भाई)। ख़ैर ऐसा कुछ नहीं है एक वक्त था जब दोनों में ज़बर प्यार था, लेकिन ज्यादा प्यार लगता है हज़म ना हो पाया और दोनों अलग-अलग निकल लिए।
5.सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा
हरियाणा के छोरे रणदीप हुड्डा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के प्यार के किस्से तो खूब हुए, लेकिन तीन साल में ही ये प्यार निपट गया। अब हरियाणा का छोरा और यूनिवर्स की रानी का मेल आसान थोड़े ही है, वो अल्हड़ जाट ये अंग्रेजी छोरी। मजाक अलग बात है, लेकिन रणदीप भी बॉलीवुड के हॉट ड्युड में शामिल हैं।
6.प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट
आज भले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदी पर हों, लेकिन आपको बता दे रहें हैं एक वक्त ऐसा भी था जब मैडम ने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी ..और वो भी एक बार नहीं बल्कि 2-3 बार। अब प्यार में क्या जीना क्या मरना दोस्त, सब बराबर है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा, जान तक देने की नौबत आई, लेकिन अब ये दोनों अलग हो चुके हैं और प्रियंका अब अपनी अदाओं से आए दिन कईयों के कत्ल करती हैं।
7.आमिर खान और पूजा भट्ट
‘दिल है कि मानता नहीं’ के बाद आमिर खान और पूजा भट्ट का दिल खूब माना। प्यार की बातें भी हुईं, कहानी भी चली। लेकिन वो कहते हैं न राम मिलाए जोड़ी, अब इनकी जोड़ी तो मिली ही नहीं और मिलती भी कैसे अब जो बन्दा तीन-तीन बीवीयों के साथ नहीं रह सका वो एक गर्लफ्रेंड के साथ कैसे रह सकता। मिस्टर परफेक्टनिस्ट जो ठहरे।
8.अक्षय कुमार और रवीना टंडन
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने प्ले ब्यॉय इमेज के लिए काफी मशहूर रहे हैं। अक्षय की जिंदगी में कई लड़कियां आईं और गईं। उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा, जिसमें सबसे चर्चित रहीं रविना टंडन। अक्षय और रवीना का प्यार फिल्म मोहरा के सेट से शुरू हुआ था। दोनों की प्रेम कहानी 1994 में शुरू हुई।
9.शाहिद कपूर और विद्या बालन
शाहिद कपूर और विद्या बालन की ‘किस्मत कनेक्शन’ तो बनी, लेकिन इनकी किस्मत का कनेक्शन न बन पाया। दोनों के बीच फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ के बाद कुछ करीबी देखी गई थी। तब अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया था और सुनने में आया था कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। हालांकि इस अल्पावधि प्रेम का अंत हो गया और दोनों ही अब शादी करके, मने की अलग-अलग खूश हैं।
10.अभिषेक बच्चन और दीपानिता
जुनियर बच्चन भी कुछ कम नहीं, इन्होंने भी कई बार इश्क फरमाया है। करिश्मा, रानी जैसी एक्टर्स को डेट कर चुके अभिषेक ने एक समय मॉडल से एक्ट्रेस बनी दीपानिता को भी लगभग एक साल तक डेट किया था। लेकिन फिर महाशय को ऐश्वर्या से मुहब्बत हो गई और लाइफ में सही सेट हो गए। इनकी फिल्में चले न चले लेकिन शादी अच्छी चल रही है अभी तक तो।