विस्तार
लंबे अर्से से टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच दूरियां आज भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो साफ-साफ बता रहा है कि विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच के बाद गंभीर ने धोनी से हाथ नहीं मिलाया था। बता दें कि गंभीर का सिलेक्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं हुआ है।
कब का है यह वीडियो?
वीडियो 23 दिसंबर का विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली-झारखंड मैच का है। इस मैच में दिल्ली ने झारखंड को 99 रन से हराया था। धोनी ने नॉट आउट 70 रन बनाए थे, जबकि गंभीर 20 रन पर ही रन आउट हो गए थे। जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया। वीडियो में साफ है कि दिल्ली के कैप्टन गौतम गंभीर ने धोनी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। इशांत शर्मा से हाथ मिलाने के बाद धोनी के सामने की तरफ से गंभीर आ रहे थे। लेकिन गंभीर ने उनकी तरफ नहीं देखा। उम्मीद के साथ धोनी ने एक बार फिर पीछे मुड़कर देखा कि गंभीर शायद खड़े हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंभीर आगे टीम के बाकी खिलाड़ियों को मोटिवेट करते निकल गए। गंभीर अक्टूबर में मनोज तिवारी से मैदान पर ही भिड़ने के चलते भी विवादों में आए थे।
गंभीर की नहीं हो रही टीम में वापसी
कभी टीम इंडिया के ओपनर रहे गौतम गंभीर ढाई साल से टीम से बाहर हैं। इस दौरान घरेलु टूर्नामेंट में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही है। अक्टूबर में वीरेंद्र सहवाग के रिटायरमेंट लेने से उन पर भी इसका दबाव बढ़ गया है।
देखें वीडियो
https://youtu.be/O9xCSePVi30
वीडियो साभार - Humayun Iftikhar