विस्तार
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जिमी फैलन के द टुनाइट शो में होली खेलते हुए दिखाई दीं। वो पेंट से होली खेल रही थीं और अमेरिकन एक्सेंट में हैप्पी होली और होली है कहती बेहद अजीब लग रही थीं।
होली रंगों का त्यौहार है ये बात हम पहली क्लास से होली के ऊपर निबंध में लिखते चले आ रहे हैं। भारत को अपने इस उत्सव पर बहुत गर्व है और विदेशी भी इससे ख़ासा आकर्षित होते हैं। बहुत से लोग खासतौर पर बरसाना की होली देखने विदेश और देश के दूसरे हिस्सों से आते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ़ भारत ही नहीं है जहां ये त्यौहार इतने जोश से मनाया जाता है बल्कि दुनिया भर के कई हिस्सों में इसे शानदार तरीके से मनाया जाता है।