विस्तार
इंटरनेट पर रोजाना दुनियाभर से तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो इतने अजीबोगरीब होते हैं कि लोग बस उन्हें हैरानी से देखते रह जाते हैं। वीडियो अजीब होने के कारण अच्छे खासे चल भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है इस वीडियो के साथ। जी हां, दरअसल वीडियो में दिखाया ही कुछ ऐसा गया है। ये नजारा देख शायद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
असल में इस वीडियो में एक अजीब सी घटना कैद हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो को तुर्की में फिल्माया गया है। जिस किसी ने इसे देखा वो हैरान रह गया। जी हां, सोशल मीडिया पर भी यह चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, हुआ यूं कि तुर्की के दियरबकिर में दो महिलाएं सड़क पर हंस-हंसकर बात कर रही थी कि तभी अचानक उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि आसपास के लोगों की नजरें सांसे थम गई।
दरअसल, दोनों महिलाएं सड़क धंसने से गड्ढे में नीचे जा गिरी। इस हादसे को देख आसपास मौजूद सभी लोगों की सांसे थम गई। जिन दो महिलाओं के साथ यह हादसा हुआ उनमें से एक डॉक्टर है और दूसरी नर्स। सुजैन कुदै नामक महिला डॉक्टर और नर्स ओजलेम दयमाज के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी कि तभी जमीन धंस जाती है। बुधवार शाम 4 बजे ये हादसा हुआ।