शादी ब्याह के माहौल में जब तक डांस नहीं होता, तब तक शादी अधूरी लगती है। आजकल लोग इस दिन को और भी खास बनाने के लिए कई दिन पहले से ही डांस की तैयारी शुरू कर देते हैं और फिर शादी के दिन अपना जोरदार परफॉर्मेंस देते हैं। ऐसा ही एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ये वीडियो दुल्हन की बहन का है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है।
शादी में अपने डांस से मचाई धूम
अक्सर देखा जाता है कि शादी में असली रंग दूल्हा और दुल्हन के भाई-बहन ही जमाते हैं। दूल्हा-दुल्हन के बाद अगर शादी में कोई आकर्षण का केंद्र होता है, तो वो उनके भाई बहन ही होते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन की बहन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे शेयर करने से भी खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की बहन ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से शादी में रंग जमा दिया है। दुल्हन की बहन का डांस इतना धमाकेदार है कि इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
एक्सप्रेशंस पर लोग फिदा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की बहन स्टेज पर जबरदस्त डांस करती है। इस दौरान दुल्हन की बहन ने सारा अली खान के सुपरहिट गाने ‘चका चक’ पर डांस किया है। डांस के दौरान उसके एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं। इतने लाजवाब एक्सप्रेशंस देखकर हर कोई उसके डांस का दीवाना हो गया है।
इस धमाकेदार वीडियो में दुल्हन की बहन गाने को पूरा एंजॉय करके डांस करती देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन की बहन के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...
'चका चक' गाने पर किया जबरदस्त डांस
धूम मचा रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vaivahik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस शानदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में बजने वाला गाना 'चका चक' 'अतरंगी रे' फिल्म का है, जिसमें सारा अली खान ने धमाकेदार डांस किया है।
आगे पढ़ें
दुल्हन की बहन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे शेयर करने से भी खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।