इंटरनेट पर आए दिन शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ को देख कर दिल भर आता है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपके दिल को छू जाएगा। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है जिसके चलते लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी शादी का दिन बहुत खास होता है। दूल्हा-दुल्हन इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए हर मोमेंट को दिल से जीते हैं और महसूस करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दूल्हा जब बारात लेकर वेन्यू पर पहुंचता है, तो उसकी नजर सबसे पहले अपनी दुल्हन को ही ढूंढती है। जब वह अपनी दुल्हन को शादी के जोड़े में देखता है, तब जाकर ही उसकी आंखें कहीं ठहरती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दुल्हन को देखकर दूल्हा खो बैठा होश
दूल्हा-दुल्हन का ये क्यूट वीडियो देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को देखना चाहता है कि वह इस खास दिन पर कैसी लग रही है। शादी से पहले दूल्हा अपनी दुल्हन को देखने के लिए काफी बेताब दिखाई दे रहा है।
शादी से पहले दुल्हन तैयार होकर एक कमरे में बैठी होती है। तभी अपनी दुल्हन को देखने के लिए दूल्हा वहां पहुंच जाता है। दरअसल, दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को सबसे पहले देखना चाहता है। ऐसे में दूल्हा ब्राइडल रूम में चला आता है।
खुशी से दुल्हन को लगाया गले
कमरे में आते ही दूल्हे का जो रिएक्शन होता है वो देखने लायक है। दूल्हे ने जैसे ही अपनी दुल्हनिया को देखा, वो अपना होश खो बैठा। दुल्हन इतनी खूबसूरत दिखाई दे रही थी कि दूल्हे की आंखे खुली की खुली रह गईं।
अपनी दुल्हन को देखकर दूल्हा शॉक्ड था और उसने अपने दोनों हाथ अपने मुंह पर रख लिए। खुशी के मारे उसने दुल्हन को गले भी लगाया। कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है।
आगे पढ़ें
दूल्हा- दुल्हन का ये क्यूट वीडियो देख कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को देखना चाहता है कि वह इस खास दिन पर कैसी लग रही है।