मां के प्यार की तुलना दुनिया के किसी भी प्यार से नहीं की जा सकती। एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। जब बच्चा कुछ अच्छा काम करता है, तो मां गर्व के साथ उसे प्रोत्साहित करती है, लेकिन अगर बच्चा गलत रास्ते पर जाता है, तो वही मदर इंडिया भी बन सकती है। इस बात को सच साबित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये वीडियो तेलंगाना से सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने बेटे की आंखों में लाल मिर्च रगड़ दी। इसे देखकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। एक ओर लोग महिला की क्रूरता का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने महिला का साथ दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने बेटे को एक खंभे से बांधा और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी।
बेटे को थी गांजा फूंकने की लत
इसके पीछे के कारण के बारे में बात करें तो बताया जा रहा है कि बेटे की उम्र 15 साल है और उसे गांजा फूंकने की लत लग गई थी। ऐसे में उसकी मां ने उसे गांजा पीते हुए देख लिया था जिसके बाद सजा के तौर पर महिला ने बेटे को खंभे से बांध कर आंखों में मिर्च डाल दी।
छुड़ाना चाहती थी बेटे की बुरी लत
जानकारी के मुताबिक़, महिला अपने बेटे के गंजेड़ी बनने से काफी परेशान थी। ऐसे में उसे सही राह पर लाने के लिए महिला ने उसे सजा देने का फैसला किया। ताकि वो आगे से ऐसा काम करने से पहले सौ बार सोचे। सजा देने के लिए महिला ने पहले अपने बेटे को एक खंभे से बांध दिया। उसके बाद मुट्ठी में लाल मिर्च लाकर बेटे की आंखों में रगड़ने लगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान एक अन्य महिला ने महिला का साथ देते हुए लड़के का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मां ने बेटे की आंखों में मिर्च लगा दी।
अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे लोग
वीडियो में आप लड़के को दर्द से चीखते हुए सुन सकते हैं। बेटे की बुरी लत को छुड़ाने के लिए मां ने, जो तरीका अपनाया, उसे देख कर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मां की ये हरकत बेहद क्रूर है। वहीं एक तबके ने मां का समर्थन किया है।
आगे पढ़ें
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने बेटे को एक खंभे से बांधा और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी।