जानवरों को खाना खिलाना बेहद पुण्य का काम माना जाता है, लेकिन इस दौरान आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है नहीं तो ये आप पर भारी भी पड़ सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे पर ये पुण्य का काम करना ही भारी पड़ गया। इस दौरान बच्चे के साथ जो हुआ उसे देख कर उसके माता-पिता भी घबरा गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
बाल-बाल बची जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि बस उसकी जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उसके माता-पिता भी बुरी तरह घबरा गए। इस दौरान जो हुआ ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।
अक्सर कहा जाता है कि चिड़ियाघर में जाकर हमें जानवरों से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, लेकिन कई लोग इसका पालन नहीं करते। इसी के परिणाम स्वरूप लोगों को इसका सबक भी मिल जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस वीडियो में देखने को मिला है। दरअसल, वीडियो में एक बच्चा चिड़ियाघर में जिराफ के नजदीक जाकर कुछ खिलाने की कोशिश करता है। उसके माता-पिता भी उसके पास ही खड़े होते हैं।
जाल के अंदर खड़े एक जिराफ को बच्चा एक टहनी खिलाने की कोशिश करता है। जैसे ही जिराफ टहनी को अपने मुंह से पकड़ता है और खाने के लिए अपना सिर ऊपर की ओर करता है वो टहनी के साथ-साथ बच्चे को भी ऊपर तक उठा लेता है।
ये नजारा देखकर आस-पास के लोग घबरा जाते हैं। वहीं बच्चे के माता-पिता को भी कुछ समझ नहीं आता। हालांकि, ऐसे में बच्चे की मां तुरंत ही अपने बच्चे का पैर पकड़ लेती है।
आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि माता-पिता अपने बच्चे का पैर पकड़कर उसे बचा लेते हैं। ये वीडियो ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस हैरान कर देने वाले वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
आगे पढ़ें
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जान जा सकती थी।