शेर जंगल का राजा होता है और शेरनियां जंगल की रानी होती हैं। इन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर भी माना जाता है। इनको देखकर दूसरे जानवर ही नहीं इंसान भी थरथर कांपने लगते हैं। इनसे डरने के पीछे वजह होती है कि ये कब जानलेवा हमला कर देंगे? इसका किसी को अंदाजा नहीं होता है। शेर जब हमला करता है तो जान बचाना बहुत मुश्किल होता है। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो शेर से भी नहीं डरते हैं। वे इनके साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एक दो नहीं बल्कि पूरी 6 शेरनियों के साथ खेल रही है। जहां लोग एक शेर को देखकर डरने लगते है वहीं इस बच्ची की हिम्मत को देखकर लोग सलाम कर रहे हैं। वैसे कोई भी जानवर हो यदि उनके साथ प्रेम का बर्ताव किया जाए तो वो इंसानों को कभी भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल
ये वीडियो किसी जंगल का है और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की है जो इन 6 शेरनियों के साथ है। लड़की इन शेरनियों के पीछे-पीछे चल रही है। लड़की के चेहरे पर किसी भी तरह का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है। शेरनियां भी उसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं, बल्कि लड़की के साथ ये शेरनियों खेल रही हैं और मस्ती कर रही है। लड़की को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी खिलौने के साथ खेल रही है। लड़की और शेरनियों की बॉन्डिंग ऐसी है जेसे कई सारी सहेलियां आपस में खेल रही हों। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो काफी हैरान है कि एक छोटी लड़की के साथ ये शेरनियां आराम से खेल रही हैं और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं।
अंत में वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की एक शेरनी की पूंछ पकड़ लेती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर safarigallery नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। लोग वीडियो में लड़की का निडर अंदाज देखकर खूब लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने अब तक देख लिया है और हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं।
आगे पढ़ें
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की है जो इन 6 शेरनियों के साथ है। लड़की इन शेरनियों के पीछे-पीछे चल रही है। लड़की के चेहरे पर किसी भी तरह का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है।