सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ ऐसा शेयर होता रहता है जिसे देखकर हैरानी होती है और मुंह से निकलता है 'हे भगवान। कभी-कभी कुछ ऐसे जानवरों के वीडियो भी शेयर होते हैं जो किसी इंसान पर हमला कर देते हैं। जिससे देखकर हर कोई दहशत में आ जाता है। । तेंदुआ,बाघ,बंदर,भालू ऐसे कुछ जानवर जब जंगल से निकलते हैं तो किसी न किसी इंसान पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों देखने में आया है जहां एक लंगूर ने एक लड़की पर ऐसा हमला किया जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ये वीडियो एक स्कूल का है जिसमें एक लंगूर एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की पर हमला कर देता है जिसे देखकर बाकी बच्चे और स्कूल टीचर देखकर डर जाते हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर स्कूल में घुस आता है और एक लड़की पर जोरदार हमला करता है। लड़की पर जैसे ही लंगूर हमला करता है लड़की जमीन पर गिर जाती है। जिस तरह से लड़की गिरती है उसे देखकर लगता है कि लड़की को गंभीर चोट भी आई होगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बाकी दूसरी छात्राओं के साथ स्कूल के ग्राउंड में खड़ी है। देखने में ऐसा लग रहा है जैसे स्कूल में प्रार्थना होने वाली है जिस लड़की पर हमला होता है वो सबसे पीछे खड़ी है। इसी दौरान कहीं से एक लंगूर आता है और लड़की पर हमला बोल देता है। वीडियो में दिख रहा है कि लंगूर लड़की पर जोरदार हमला करता है। इसके बाद लंगूर भाग जाता है और लड़की जमीन पर गिर जाती है। उसके साथ के सभी बच्चे ये देखकर घबरा जाते हैं और दहशत में आ जाते हैं। वहां खड़े टीचरों को भी समझ नहीं आता कि आखिर हुआ क्या।
जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो काफी हैरान हो जा रहा है। वही कुछ लोग वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं कि बंदरों और लंगूरों से हमेशा बच कर रहना चाहिए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shalini_shukla_143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
एक वीडियो इनदिनों देखने में आया है जहां एक लंगूर ने एक लड़की पर ऐसा हमला किया जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ये वीडियो एक स्कूल का है जिसमें एक लंगूर एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की पर हमला कर देता है।