प्रकृति के दिए गए वरदानों नें पेड़-पौधों का प्रमुख स्थान है। हमारे आसपास कई तरह के पेड़-पौधें मौजूद हैं। आपको ये बात तो जरूर पता होगी कि मानवीय जीवन चक्र में पेड़-पौधे काफी अहम भूमिका निभाते हैं। क्योंकि पेड़-पौधों से न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, बल्कि दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह जरूरी हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ जहरीले पौधों के बारे में बताएंगे, जो पल भर में इंसान की जान ले सकते हैं।
पोषमवुड
पोषमवुड नामक पेड़ की सबसे खतरनाक बात ये है कि इस पर लगे हुए फल पकने के बाद बम की तरह धमाका करते हुए फटते हैं। फटने के दौरान फल के बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं।
सेर्बेरा ओडोलम
सेर्बेरा ओडोलम को 'सुसाइड ट्री' के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से भारत समेत एशिया के कई देशों में पाए जाने वाले इस पेड़ पर एक जहरीला फल उगता है, जिसे अगर कोई खा ले, तो उसकी जान भी जा सकती है।
जिमपी स्टिंगर
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जिमपी स्टिंगर पेड़ अपने कांटों की वजह से देखने में, तो काफी सुंदर लगता है। लेकिन ये कांटें काफी खतरनाक होते हैं। इन कांटों में जहर होता है, जो अगर इंसान के शरीर के अंदर चला जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।
टैक्सस बैक्कटा
इस पेड़ का नाम है 'टैक्सस बैक्कटा', जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। सिर्फ बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में 'टैक्सीन' नाम का जहर होता है। यह जहर अगर किसी इंसान को दे दिया जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है।
मेंचिलीन
फ्लोरिडा, कैरेबियन सागर के आस-पास पाया जाने वाला 'मेंचिलीन' नाम का यह पेड़ दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इस पेड़ पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिसमें लोगों को इस पेड़ से दूर रहने की सलाह दी गई है। दरअसल, इस पेड़ का फल बहुत ही जहरीला होता है, जिसे अगर कोई गलती से भी खा ले तो उसे यह फल मौत की नींद सुला सकता है।
आगे पढ़ें
प्रकृति के दिए गए वरदानों नें पेड़-पौधों का प्रमुख स्थान है। हमारे आसपास कई तरह के पेड़-पौधें मौजूद हैं। आपको ये बात तो जरूर पता होगी कि मानवीय जीवन चक्र में पेड़-पौधे काफी अहम भूमिका निभाते हैं।