Largest Mouth Female: आपने अपने आस-पास कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके अंदर कुछ यूनिक बात होती है, लेकिन आज जिस महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं। ऐसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। आप इस महिला की खासियत के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, आज हम जिस महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं उसका मुंह बाकी लोगों के मुकाबले काफी बड़ा है। जी हां, इस महिला का मुंह इतना बड़ा है कि ये पूरा का पूरा बर्गर एक ही बार में खा सकती है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज
इस महिला का नाम समांथा रैम्सडेल (Samantha Ramsdell) है, जो एक बर्गर एक ही बार में खा जाती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस महिला का नाम दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज किया गया है।
समांथा रैम्सडेल को अपने बड़े मुंह से कई बार अजीबोगरीब करतब करते हुए भी देखा गया है। सामंथा का मुंह देखने में तो सामान्य लोगों की तरह ही लगता है, लेकिन जैसे ही वह अपना मुंह खोलती हैं, तो लोग इसे देखकर दंग रह जाते हैं।
6.52 सेंटीमीटर तक खुल जाता है समांथा का मुंह
दरअसल, समांथा रैम्सडेल का मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है। अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत के स्टैमफोर्ड में रहने वाली समांथा 32 साल की हैं जिन्हें दुनियाभर में बड़े मुंह वाली महिला के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं टिक-टॉक पर सामंथा के 3 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।
साल 2021 में दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
समांथा अपने मुंह में तरह-तरह के फल व डिशेज डालकर दिखाती हैं और लोगों को हर बार हैरान करती हैं। इतना ही नहीं वह अपने मुंह में कांच के ग्लास को भी फिट कर लेती हैं। साल 2021 में समांथा के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के आधिकारिक निर्णायक मंडल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि समांथा जितना बड़ा मुंह वाकई दुनिया में किसी और का नहीं है। समांथा अपनी इस खासियत को लेकर कई बार खुद का ही मजाक उड़ाती हैं।
आगे पढ़ें
इस महिला का नाम दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज किया गया है।