विस्तार
चीन की आर्थिक तरक्की पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल के तौर पर है, जहां उसने इतने कम समय में खुद को दुनिया के सबसे विकसित देशों की कतार में ला खड़ा किया है। उत्पादन के मामले में तो फिलहाल चीन को सर्वश्रेष्ठ माना ही जा रहा है दूसरे मोर्चों पर भी वह बाकी देशों से काफी आगे है।
आज चीन वो हर काम करना चाहता है जिसे करना विकसित देश अपनी शान समझते हैं या जो उनकी पहचान समझे जाते हैं। यही कारण है कि चीन ने फ्रांस के एक ऐतिहासिक शहर की पूरी की पूरी नकल करके अपने यहां तैयार कर दिया। चीन के इस शहर को देखकर लगता है जैसे उसने फ्रांस के शहर की कॉपी करके अपने यहां पेस्ट कर दी है। आइए आपको बताते हैं उस शहर के बारे में
इस शहर का नाम है Tianducheng जिसे पूरी तरह पेरिस की नकल के तौर पर बनाया गया है। चीन ने 2007 में इस शहर का निर्माण शुरू किया था। फिलहाल यहां दस हजार लोगों को लाकर बसाया गया है और धीरे धीरे इस शहर की आबादी बढ़ रही है। अब इसी शहर में स्थित है ये एफिल टावर, देखकर बताइए कौन सा असली है कौन सा नकली। चलिए हम ही बता देते हैं। ऊपर वाला चीन का है और नीचे वाला फ्रांस का।
ऊपर वाली तस्वीर चीन की है और नीचे वाली फ्रांस की.... देखिए कितनी कॉपी की गई है
ये देखिए एक और कॉपी.... ऊपर वाली चाइना और असली यानि नीचे वाली फ्रांस की।
ये ऊपर वाली इमारत चीन के Tianducheng शहर की है और नीचें वाली फ्रांस की, बताइए क्या है फर्क
ये देखिए एक और कॉपी.... ऊपर वाली तस्वीर चाइना की है और नीचे वाली फ्रांस की....
ऊपर वाली बिल्डिंग चाइना की है और नीचे वाली फ्रांस की, बताओ कौन है असली कौन नकली।
बिल्डिंग ही नहीं पूरी की पूरी स्ट्रीट भी कॉपी कर ली यहां तो....
ये देखिए कॉपी पेस्ट का एक और शानदार नजारा। ऊपर का नजारा चीन का है और असली वाला नीचे का पेरिस का।
(Source: gustakhimaaf.com)