विस्तार
कॉकरोच से परेशान एक शख्स ने अपना घर ही उड़ा लिया। हालांकि, इस दौरान शख्स सुरक्षित बच निकला लेकिन उसका घर राख हो गया। उसे सिर में चोट जरूर आई है। हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में अचानक एक घर में धमाका हुआ। जिसके बाद आस-पास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस आई और पूरे मामले की छानबीन की।
जिसके बाद पता चला कि मकान मालिक ने कॉकरोच मारने के लिए स्प्रे को आग फेंकने वाले उपकरण की तरह इस्तेमाल किया। इससे हुआ ये कि स्टोव ने आग पकड़ ली और जल्द ही धमाका हो गया। इस धमाके में युवक को सिर में चोट आईं।