अक्सर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में कुछ ऐसे यात्री होते हैं जो ट्रेन की खिड़की से कचरा बाहर की तरफ फेंक देते हैं। ऐसा करना गलत है, लेकिन फिर भी लोग करते हैं। बेहद कम ही लोग होते हैं जो ऐसा करने पर टोका टाकी करते हैं। इस समय जब देश में स्वच्छता को लेकर हर तरफ जागरूकता है तो हमें भी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहना चाहिए। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको काफी हैरानी होगी। वीडियो को देखने के बाद हंसी भी आएगी और कहेंगे कि इस लड़के ने अच्छा सबक सिखाया। ये वीडियो एक ट्रेन का है।
यात्री ने फेंका कूड़ा तो लड़के ने किया ऐसा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक लड़का स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठा है। उस प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी है। ट्रेन में एक व्यक्ति ट्रेन की खिड़की से अपना सर निकालता है और प्लेटफॉर्म पर कचरा फेंक देता है। कचरा फेंकने के बाद वो ट्रेन के अंदर बैठ जाता है।
ये सारी हरकत प्लेटफॉर्म पर बैठा हुआ एक लड़का देख रहा था। लड़का अपनी जगह से उठता है और धीरे से कचरे के पास आकर खड़ा हो जाता है। लड़का गुस्से में दिखाई दे रहा है। फिर वो लड़का जो करता है वो काफी हैरान करने वाला है। लड़का वो कचरा उठाता है और वापस खिड़की से उसी व्यक्ति के पास फेंक देता है। वीडियो में लड़के का ये काम देखकर हंसी भी आती है।
यहां देखें वीडियो-
लड़के ने सिखाया सबक
मजे वाली बात यह है कि ट्रेन में बैठे हुए व्यक्ति को पता भी नहीं चला कि ऐसा किसने किया? वह अपना सिर बाहर निकाल कर देखता है कि आखिर कूड़ा किसने फेंका? यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने ट्विटर के अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन में लिखा,' स्वच्छ भारत अभियान को दिल से लगाने वाले का उदाहरण, स्वच्छता सिखाने का तरीका। ' इस वीडियो को अभी तक 3 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
आगे पढ़ें
इस समय जब देश में स्वच्छता को लेकर हर तरफ जागरूकता है तो हमें भी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहना चाहिए। रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।