Pastry Maggie: हल्कि-फुल्कि भूख लगने पर सबसे पहले हमें जो याद आता है वह मैगी ही होती है। मैगी खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में काफी आसान भी होती है, यही वजह है कि खुशी हो या गम, आधी रात को भूख लगने पर या छोटी सी पार्टी करनी हो लोगों की पहली पसंद मैगी ही होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोग मैगी के साथ अजीबोगरीब तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ये एक्सपेरिमेंट इतने अजीब होते हैं कि लोग इसे खाने की भी हिम्मत नहीं कर पाते हैं।
कई लोग प्लेन मैगी खाना पसंद करते हैं तो कुछ वेज मैगी, लेकिन आजकल एक ऐसा ट्रेड चल रहा है, जो सबको हैरान कर रहा है। पिछले दिनों आपने मैंगो मैगी के बारे में सुना होगा, इसके साथ ही कोका कोला मैगी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। इसी कड़ी में अब पेस्ट्री मैगी का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार फिर लोगों का मूड खराब हो गया है।
मैगी के साथ किया अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट
जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही शौक से मैगी बना रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वह ये मैगी पेस्ट्री के साथ बनाता है। सबसे पहले शख्स फ्राई पैन में तेल डालता है, इसके बाद इसमें कुछ वेजिटेबल डालता है।
वीडियो में आगे वह फ्राई पैन में पेस्ट्री डाल देता है और इसमें पानी डालकर उबालता है। इसके बाद शख्स ने इसमें मैगी डाली और लास्ट में इसमें मैगी मसाला डाल दिया। मैगी के पकने के बाद उसने इसे एक प्लेट में डाल दिया।
आप भी देखें वीडियो-
मैगी के साथ किया ऐसा अत्याचार
इसके बाद भी श्खस की ये खास रेसिपी खत्म नहीं हुई, मैगी को प्लेट में सर्व करने के बाद उसने मैगी के ऊपर पेस्ट्री का एक टुकड़ा डालकर परोसा। इस तरह की डिस देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
कमेंट सेक्शन में फूटा लोगों का गुस्सा
लोग मैगी के साथ इस तरह के अत्याचार को सहन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस तरह की डिश ने लोगों के दिल को किस हद तक ठेस पहुंचाई है। फिलहाल इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर naughtyworld_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
पिछले दिनों आपने मैंगो मैगी के बारे में सुना होगा, इसके साथ ही कोका कोला मैगी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। इसी कड़ी में अब पेस्ट्री मैगी का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार फिर लोगों का मूड खराब हो गया है।