भारत में जब शादियां होती हैं तो कई महीनों पहले से ही तैयारियां होने लगती हैं। हालांकि, अभी शादी का सीजन नहीं चल रहा है। दुल्हन अपने लिए लहंगा और दूल्हे अपने लिए शेरवानी पसंद करने लगते हैं। दुल्हन लहंगा पहन कर शादी में एंट्री करना ज्यादा पसंद करती है। ये लहंगा हजारों रूपये में मिलता है और काफी भारी होता है। इसलिए जब दुल्हन लहंगा पहनती है तो उसे भारी महसूस होता है। यही कारण है कि तैयार होने के बाद दुल्हन काफी संभलकर कर चलती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन को लहंगा भारी लग रहा है। दुल्हन लहंगे से तंग आ जाती है।
शादी में ताम-झाम से परेशान दुल्हन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक खूबसूरत सी दुल्हन दिखाई दे रही है। वो अपने लहंगे से काफी परेशान है। उसे अपना लहंगा उठा कर चलने में काफी परेशानी हो रही है।
इन सभी ताम-झाम को देखकर वह घबरा जाती है। ये शादी का वीडियो अभी कुछ दिनों पहले का है और अभी मौसम ठंड का चल रहा है। दुल्हन की परेशानी और बढ़ जाती है जब लहंगे में दुल्हन को ठंड लगने लगती है। इस दौरान दुल्हन परेशान हो जाती है और कहती है कि "अरे यार ये तो बहुत भारी है, मुझसे नहीं हो पाएगी शादी।
देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया लोगों ने इसे खूब पसंद किया।
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा," जब लहंगा बहुत भारी हो और बाहर 2 डिग्री टेम्परेचर हो तो करें तो क्या करें?
आगे पढ़ें
शादी का सीजन अभी जल्द ही खत्म हुआ है और इसी के साथ कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुल्हन अपने भारी लहंगे से परेशान है और शादी करने से इंकार कर रही है। शादी के ताम-झाम से तंग आकर दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया है।