भारत में इस साल शादी का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन वेडिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शादी के फेरों के दौरान दूल्हा दुल्हन भागने लगते हैं। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है और गुस्सा भी हो रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि शादी में सात फेरों का बहुत ही महत्व होता है। अब अगर इस रस्म के साथ कोई मजाक करे तो लोगों को काफी बुरा भी लगता है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल शादी का यह वीडियो सच में काफी मजेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए जानते हैं
वीडियो में दिख रहा मामला आखिर पूरा है क्या?
अचानक दौड़ने लगे दूल्हा दुलहन
इस वायरल वीडियो में पंडितजी दूल्हा दुल्हन को फेरों के लिए खड़ा होने को कह रहे हैं। जब दूल्हा दुल्हन फेरों के लिए खड़े होते हैं तो भागने लगते हैं। मंडप के चारों तरफ दौड़ने लगते हैं।
आम तौर पर ऐसा नहीं होता कि कोई भी दूल्हा दुल्हन इस तरह से दौड़ लगाते हों। वीडियो को देखने से पता चलता है कि इस तरह दौड़ने के लिए कैमरामैन ने कहा होगा। हालांकि, इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो यही कह रहा है कि इस रस्म को बेहद सादगी और शांति तरीके से मनाना चाहिए।
दूल्हा दुल्हन को किया गया ट्रोल
मंडप में इस तरह से दौड़ लगाने वाले दूल्हा दुल्हन को लोगों ने जमकर क्लास लगाई है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Banthan Banno नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग इन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। इस वीडियो पर लोगों ने अलग अलग तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा," ये क्या मजाक चल रहा है। " जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, अपने रीति-रिवाजों के साथ मजाक, हद है।
आगे पढ़ें
भारत में इस साल शादी का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन वेडिंग के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शादी के फेरों के दौरान दूल्हा दुल्हन भागने लगते हैं।