आज कल युवाओं में बाइक स्टंट करने का बहुत ज्यादा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ये जोश में आकर कुछ ऐसा तूफानी कर जाते हैं जिससे इनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। हर युवा यह चाहता है कि उसकी अपनी बाइक हो और वो सड़कों पर स्टंट करें। बाइक स्टंट करने में कुछ लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बहुत तेज बाइक चला रहा है और स्टंट भी कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।
रोंगटे खड़ा करने वाला है वीडियो
बाइक स्टंट जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी डराने वाला है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "सड़क पर सुरक्षित चलें, स्टंटबाजी करै न कोय, दुर्घटना विकराल होय कभी, परिवार फूट-फूट कर रोये।"
ये वीडियो इतना खतरनाक है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा वो चीखने लगा। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक पर स्टंट कर रहा है। फुल स्पीड में लड़का बाइक स्टंट कर रहा है। बाइक की स्पीड इतनी तेज होती है कि स्टंट करना लड़के को भारी पड़ जाता है।
तेज स्पीड होने के कारण लड़के का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका कंट्रोल नहीं रह पाता है। कंट्रोल खोने के बाद लड़का एक खंभे में जाकर टकरा जाता है। देखें वीडियो-
बाइक और लड़का अलग-अलग गिर जाते हैं
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बाइक और लड़का दूर जाकर गिरते हैं। लड़का जिस तरह से खंभे से जाकर टकराता है वो काफी डराने वाला है। जिस तरह की ये टककर थी उससे देखकर पता चलता है कि उसको बहुत गहरी चोट आई होगी। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो एक पल के लिए हैरान रह गया। वीडियो को देखने के बाद ये शिक्षा मिलती है कि थोड़े से मजे के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।
आगे पढ़ें
बाइक स्टंट जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी डराने वाला है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।