भारत में बहती है ऐसी नदी, जो सदियों से उगल रही है सोना, सामने आई ये वजह
Ayush Jha
Updated Thu, 05 Dec 2019 04:36 PM IST
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक समय था जब भारत को सोने की चिडिया कहा जाता था, लेकिन उसी सोने का भाव आज के समय में आसमान छू रहा है, लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां सोना कौड़ियों के भाव पर खरीदा जाता है।
स्वर्णरेखा नदी
- फोटो : social media
आपको जानकारी हैरानी होगी कि झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 15 किलोमीटर दूर आदिवासी इलाके रत्नगर्भा में स्वर्णरेखा नाम की नदी बहती है। ये कोई आम नदी नहीं है, बल्कि इस नदी के अंदर सोने का सोने का इतना भंडार समाया है, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
स्वर्णरेखा नदी
- फोटो : social media
इस नदी की रेत से सालों से सोना निकाला जा रहा है। नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में बहती है। कहीं-कही इसे सुबर्ण रेखा के नाम से भी पुकारते हैं। यही सोना नदी के आसपास रहने वाले हजारों लोगों की आजीविका चला रहा है।
स्वर्णरेखा नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रेत में सोने के कण कहां से आते हैं, इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक बहुत सारी सरकारी मशीनों से सोने के कण निकालने का पता लगाया गया, लेकिन स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी।
tribes
- फोटो : social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रत्नगर्भा क्षेत्र में बड़े-बड़े व्यापारी आदिवासियों से बेहद कम कीमतों पर सोना खरीद रहे हैं। आखिरकार आदिवासियों के पास इतना सोना आया कहां से? इसके पीछे बहुत बड़ा राज छिपा है जिसे यहां की एक पवित्र नदी ने अपने भीतर समेटा हुआ है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आदिवासियों के बीच यह नदी को नंदा नाम से जानी जाती है। यहां के आदिवासी दिन-रात इन कणों को इक्ट्ठा करते रहते हैं और स्थानीय व्यापारियों को बेचकर रोजी रोटी कमाते हैं। इस नदी से जुड़ी हुई एक हैरान कर देने वाली बात ये है कि रांची स्थित ये नदी अपने उदगम स्थल से निकलने के बाद उस क्षेत्र की किसी भी अन्य नदी में जाकर नहीं मिलती, बल्कि यह नदी सीधे बंगाल की खाडी में गिरती है।