विस्तार
Khali Pet Chai Peene Ke Nuksan: भारत में अधिकतर लोगों की सुबह एक कप गरमा गरम चाय के साथ होती है। हमारे देश में चाय एक लोकप्रिय पेय है, जो मेहमानों के स्वागत से लेकर गली की नुक्कड़ पर हो रही राजनीतिक चर्चा में भी अपनी योगदान देती है। कई लोगों को तो चाय इतनी पसंद होती है कि वह दिन में कई बार चाय पीते हैं। वहीं कुछ लोगों का इसके बिना कोई काम ही नहीं होता। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय को गलत तरीके से पीने से हमारे शरीर को नुकसान भी होता है? दरअसल, हर चीज का एक सही समय होता है लेकिन उसे उसके विपरीत किया जाए तो उसके साइड इफेक्ट्स जरूर देखने को मिलते हैं। इसी तरह यदि चाय को सुबह-सुबह खाली पेट पिया जाए तो हमारे शरीर पर इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। तो आइए जानते हैं कि खाली पेट चाय पीने से हमारे शरीर पर कैसे साइड-इफेक्ट्स होते हैं।
डिहाइड्रेशन की समस्या
अधिक मात्रा में चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एसिडिटी
जिन लोगों को अक्सर डाइजेशन की समस्या होती है उनके लिए चाय का सेवन बेहद नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं चाय पीने से आंतों में इंफेक्शन का भी डर रहता है।
दिल की बीमारियों का खतरा
खासकर हार्ट पेशेंट्स के लिए चाय का सेवन बहुत नुकसानदायक माना जाता है। दरअसल, ब्लड प्रेशर मेंटेन करने के लिहाज से चाय काफी नुकसानदायक होती है। क्योंकि, चाय पीने से बीपी बढ़ने का खतरा होता है, जिससे दिल पर दबाव बनता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
बीपी लेवल
ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे लोगों को चाय का सेवन सावधानी से करना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चाय से दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में चाय पीने से ब्लड प्रेशर लेवल तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।