विस्तार
इंटरनेट की भी बड़ी अजीबो-गरीब दुनिया है। यहां रोज नए चमत्कार होते हैं। कई बार तो इंटरनेट की चीजें आपको हैरानी में डाल देती हैं। इस ऑनलाइन दुनिया का हमारी जीती-जागती दुनिया में भी अच्छा दखल है। कई बार तो इस दुनिया की चीजों की वजह से बाहरी दुनिया का आदमी मुसीबत में पड़ जाता है।
अब देखिए न, एक बिल्ली जो की असल में कोई जीती-जागती बिल्ली नहीं है, माने नकली है। इस नकली बिल्ली की वजह से इसके असली मालिक को 7 लाख 10 हजार डॉलर मिले।
ये ऊपर तस्वीर में दिख रही बिल्ली। असल में एक मेमे है, जिसे एक कंपनी ने खासतौर पर डिजाइन किया था। इसे टॉरडर सॉस कहा जाता है। बिल्ली का यह मेमे साल 2012 में चर्चा में आया था। जब बुंडसेन के भाई ने इसे इंटरनेट पर पोस्ट किया था।
ये है मामला ?
कैलिफोर्निया में ग्रानेड बेवरेज और बिल्ली की कंपनी के मालिक के बीच एक समझौता हुआ। जिसमें ग्रानेड को बिल्ली की तस्वीर इस्तेमाल करने की इजाजत मिली। कुछ दिन बाद मामला कोर्ट जा पहुंचा।
बिल्ली मालिक की कंपनी ने आरोप लगाया कि समझौते की शर्तों से ज्यादा जगह और रूप में बिल्ली का इस्तेमाल हुआ। कुछ दिन दोनों ओर से बहस चली। बाद में फैसले में कोर्ट ने अपने आदेश में आरोपी कंपनी पर 7 लाख 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया।